35 साल तक अलग रहे करिश्मा कपूर के पैरेंट्स रणधीर कपूर-बबीता, क्यों लिया था ऐसा फैसला? सामने आया 'पैसों' का सच
Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की गत 12 जून 2025 को मौत हो गई है। इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए संजय कपूर ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत
संजय कपूर की मौत के बाद लोग उनके और करिश्मा कपूर रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। करिश्मा कपूर की शादी से लेकर उनक तलका तक को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है।

रणधीर कपूर की बेटी हैं करिश्मा कपूर
इसी कड़ी में करिश्मा कपूर की संपत्ति, कमाई, पढ़ाई, फिल्मी करियर से लेकर उनके पैरेंट्स के रिलेशन तक को लेकर बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर हैं। वह भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर के बेटे हैं।
रणधीर कपूर और बबीता की शादी
रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबीता से लव मैरिज की थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन शुरू हो गई थी। आपको बता दें कि बबीता को साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'कल, आज और कल' की शूटिंग के दौरान रणधीर कपूर से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने 6 नवंबर 1971 में शादी कर ली थी। ये शादी एक ग्रैंड वेडिंग थी।
रणधीर कपूर से शादी के बाद बबीता ने छोड़ दिया था फिल्मी करियर
हालांकि इस शादी के लिए बबीता के सामने कपूर खानदान की तरफ से एक शर्त रखी गई थी जिसमें ये साफ कहा गया था कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम नहीं कर सकती हैं। ऐसे में बबीता ने शादी से कुछ समय पहले ही फिल्मी करियर से दूरी बना ली थी और एक्टिंग को अलविदा कह दिया था।
करीना कपूर के जन्म के बाद रणधीर-बबीता में शुरू हुई थी अनबन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणधीर कपूर और बबीता की शादीशुदा जिंदगी में साल 1981 से अनबन शुरू हुई थी। उस समय कपल की छोटी बेटी करीना कपूर का जन्म हुआ था। उनका परिवार उस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और इसका उन पर बुरा असर पड़ रहा था।
बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे रणधीर कपूर
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर रणधीर कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को भी गंभीरता से लेना बंद कर दिया था। ऐसे में बबीता ने साल 1987 में रणधीर कपूर से अलग होने का फैसला कर लिया था।
1988 में रणधीर कपूर को छोड़ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई थीं बबीता
-आपको बता दें कि रणधीर कपूर और बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ मुंबई में एक आलीशान फ्लैट में रहते थे लेकिन 1988 में दोनों ने ये घर छोड़ दिया था। बबीता अपनी दोनों बेटियों को लेकर एक दूसरे घर में शिफ्ट हो गई थीं जबकि रणधीर कपूर अपने पैरेंट्स के पास वापस लौट आए थे।
-इसके बाद बबीता ने अपनी दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर की अकेले परवरिश की थी। हालांकि बबीता और रणधीर कपूर भले ही एक दूसरे से अलग रहने लगे थे लेकिन दोनों ने आजतक तलाक नहीं लिया है।
अलग होने के 35 साल बाद दोनों ने फिर साथ रहना शुरू किया
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2007 में यानी अलग होने के 19 साल बाद रणधीर कपूर और बबीता के बीच एक बार फिर से सुलह हुई थी। कहा जाता है कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हो गए थे और दोनों ने फिर से रिश्ते की शुरुआत की थी। हालांकि दोनों ने साथ में रहना उचित नहीं समझा था।
-इसके बाद खबर आई कि सैपरेट होने के 35 साल बाद यानी 2023 से बड़ी बेटी करिश्मा कपूर के कहने पर ही रणधीर कपूर और बबीता ने एक बार फिर से साथ रहना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications