करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी रही दर्दनाक, सुहागरात पर पति संजय ने जो किया वो आप सोच भी नहीं सकते

Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नब्बे के दशक में लोगों के दिलों पर राज करती थीं। करिश्मा कपूर का स्टारडम उस समय इतना ज्यादा था कि हर बड़ा एक्टर उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता था। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी थी। करिश्मा कपूर अपने प्रोफेशनल करियर में बहुत ही सक्सेफुल एक्ट्रेस रही हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलें आईं जिन्होंने उन्हें तोड़कर रख दिया था।

करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादीशुदा जिंदगी
करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी ज्यादा सक्सेसफुल रहीं, वहीं अपनी पर्सनल लाइफ में उतनी ही अनसक्सेसफुल रही हैं। आपको बता दें कि एक समय पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था।

Karisma kapoor

बिजनेसमैन संजय कपूर से से करिश्मा ने की थी शादी
इसके बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। उन्होंने शादी तो की लेकिन ये शादी ही उनके लिए दर्दनाक बन गई थी। आपको बता दें कि शादी की पहली ही रात पर करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी। इसके बाद करिश्मा के लिए उनकी शादी उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती बन गई।

करिश्मा ने शादी और सुहागरा को लेकर किए थे खुलासे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद करिश्मा कपूर को काफी प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया था कि पति संजय कपूर से लेकर सास-ससुर और पति के कुछ खास दोस्तों तक ने उन्हें बहुत दर्द दिए थे। एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने अपनी दर्दनाक शादी के बार में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिसके बारे मेंसुनकर कोई भी हैरान हो सकता है।

सुहागरात पर संजय ने करिश्मा को किया था नीलाम
करिश्मा कपूर ने खुलासा किया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे। यहां तक कि सुहागरात पर संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया तो संजय ने उन्हें खूब पीटा था।

करिश्मा कपूर को सास ने मारा था थप्पड़
करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में आगे हताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा कपूर की सास उनसे बुरा बर्ताव करती थी। करिश्मा की सास ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था और संजय ने अपने भाई को करिश्मा पर नजर रखने के लिए कहा था। इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। दो बच्चे होने के बाद भी करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में कोई सुधार नहीं हो सका था।

karisma kapoor

2016 में हुआ था करिश्मा और संजय का तलाक
जब इस शादी के दर्ज को झेलते हुए करिश्मा कपूर बिल्कुल थक गई थीं तो उन्होंने पति संजय कपूर से तलाक लेने का फैसला कर लिया था। करिश्मा कपूर ने शादी के 11 साल बाद संजय कपूर से साल 2016 में तलाक ले लिया था। हालांकि इनका तलाक भी आसन नहीं था। संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगया था।

करिश्मा कपूर ने पति पर लगाए थे कई आरोप
वहीं करिश्मा कपूर ने भी पति संजय कपूर पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी का मामला भी काफी लंबा चला था। बाद में कोर्ट ने दोनों पक्षों के सामने कुछ शर्तें रखी थीं जिन्हें मानने के बाद ही इनका तलाक मंजूर हुआ था। फिलहाल करिश्मा कपूर सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा की परवरिश खुद ही कर रही हैं। वहीं संजय कपूर ने साल 2017 में अपनी नई गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+