करिश्मा कपूर की 'दर्दनाक शादी' ने दिलाए करोड़ों रुपए, एक्स पति से लेती हैं 10 लाख, संजय ने कहा था 'लालची औरत'
Karisma Kapoor Alimony: 50 साल की करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। करिश्मा कपूर एक सिंगल मदर के तौर पर अपने दोनों बच्चों (बेटी समायरा और बेटा कियान) की परवरिश कर रही हैं।
करिश्मा कपूर की दर्दनाक पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सक्सेसफुल रही हैं, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्दनाक रही है। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते ये रिश्ता शादी होने से पहले ही टूट गया था।

साल 2003 में हुई थी करिश्मा-संजय की शादी
इसके बाद करिश्मा कपूर ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी ये शादी काफी दर्दनाक साबित हुई थी। जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और उनके परिवार से तंग आकर शादी के 13 साल बाद तलाक दे दिया था। शादी के बाद यानी साल 2003 से ही करिश्मा कपूर ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। वह अपनी शादीशुदा लाइफ को इन्जॉय करना चाहती थीं।
संजय कपूर पर लगा था मेंटल और फिजिकल हैरेसमेंट का आरोप
करिश्मा कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं। उनकी पर्सनल लाइफ ने प्रोफेशनल लाइफ को भी प्रभावित किया है। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर और उनकी फैमिली पर मेंटल और फिजिकल हैरेसमेंट के आरोप लगाकर तलाक की अर्जी लगाई थी। हालांकि संजय ने भी कोर्ट में करिश्मा पर कई आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय के वकील ने कोर्ट में कहा था कि संजय मानते हैं कि करिश्मा ने केवल पैसों के लिए उनसे शादी की थी।
दोनों बच्चों का खर्चा पिता संजय कपूर उठा रहे हैं
करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। पैरेंट्स के तलाक के बाद से दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रहते हैं। हालांकि दोनों बच्चों का खर्च पिता संजय कपूर की उठा रहे हैं। पिता अपने बच्चों से मिलने के लिए मुंबई भी जाते रहते हैं।
2016 में हुआ था करिश्मा-संजय का तलाक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर के लिए करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। संजय कपूर आज भी इस टूटे रिश्ते की सजा भुगत रहे हैं। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। संजय कपूर ने करिश्मा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर बहुत कुछ दिया है।
संजय कपूर ने करिश्मा को दी इतनी एलिमनी
तलाक के बाद संजय कपूर ने करिश्मा अपने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा कपूर को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं आज तक हर महीने संजय कपूर करिश्मा कपूर को 10 साल रुपए भत्ता भी देते हैं। संजय बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनके अन्य खर्चों के लिए उन्हें पैसे देते रहते हैं।
संजय कपूर की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन हैं। संजय कपूर के पास करीब120 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति मौजूद है। जानकारी के अनुसार संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को तलाक देने के एक साल बाद ही प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications