आज भी अभिषेक बच्चन के साथ है करिश्मा कपूर का रिश्ता!, सामने आई रिलेशन की बड़ी सच्चाई

Karisma Kapoor-Abhishek Bachchan Connection: एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी एक्टर अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन सगाई होने के 4 महीने बाद ही दोनों ने ये रिश्ता खत्म कर लिया था और सगाई टूट गई थी।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई
कहा जाता है कि कई पर्सनल कारणों के चलते करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन से खुद को अलग कर लिया था। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता बच्चन परिवार से रिश्ता जुड़ने से खुश नहीं थीं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूटने के बाद भी दोनों के बीच एक रिश्ता आज भी है।

karisma kapoor

अगस्त्य नंदा का कपूर खानदान से रिश्ता
अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य नंदा का कपूर खानदान से एक खास रिश्ता है। दरअसल करिश्मा कपूर अगस्त्य की बुआ लगती हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन की शादी करिश्मा कपूर की बुआ ऋतु कपूर नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है।

श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी
ऐसे में करिश्मा कपूर अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा की बुआ लगती हैं। आपको बता दें कि श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी में ही करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के 5 साल बाद करिश्मा और अभिषेक के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। वहीं एक समय ऐसा था जब करिश्मा कपूर अगस्त्य नंदा की मामी बनने वाली थीं लेकिन ये हो नहीं पाया था।

मामा अभिषेक बच्चन के साथ अगस्त्य की बॉन्डिंग
देखा जाए तो इस नजरिए से अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भले ही पति-पत्नी न बन पाए हों लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से दोनों के बीच एक रिश्ता जरूर है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन अपने भांजे अगस्त्य और भांजी नव्या नवेली से बहुत प्यार करते हैं। वह दोनों के साथ अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। अगस्त्य और नव्या के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। अगस्त्य भी अधिकतर समय अपने मामा अभिषेक बच्चन के साथ ही घूमते नजर आते हैं।

सगाई के 4 महीने बाद टूट गया था रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन शादी करने वाले थे। उनकी सगाई हो गई थी। अभिषेक और करिश्मा की सगाई के बाद जया बच्चन ने एक्ट्रेस को मीडिया के सामने बहू कहकर मिलवाया था, जिसके बाद हर किसी को इनकी शादी का इंतजार था। लेकिन ये रिश्ता सगाई के 4 महीने बाद टूट गया था।

करिश्मा ने तोड़ दिया था अभिषेक से रिश्ता
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बच्चन परिवार चाहता था कि अभिषेक से शादी के बाद करिश्मा कपूर फिल्मों से दूरी बना लें। जया बच्चन चाहती थीं कि करिश्मा फिल्मों में काम न करें लेकिन एक्ट्रेस उस समय अपने करियर की पीक पर थीं और ये बात उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं थी। इसके बाद ही उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया था।

करिश्मा कपूर ने की थी संजय कपूर से शादी
अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+