क्या करिश्मा कपूर के पति बनने वाले थे अजय देवगन? फिर इस हसीना ने बर्बाद कर दिया सबकुछ, मचा ऐसा बवाल कि.....
Karisma Kapoor and Ajay Devgn: 90 के दशक की पॉपलुर एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया था। करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दी हैं। लोग उनकी दमदार एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक के दीवाने थे। हालांकि करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तरह शानदार नहीं रही थी।
करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
करिश्मा कपूर का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था लेकिन उन्होंने आखिरकार दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनकी ये शादी दर्दनाक साबित हुई थी। शादी के 13 साल बाद करिश्मा ने अपने पति से तलाक ले लिया था। फिलहाल करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहती हैं।

करिश्मा कपूर को अजय देवगन से हो गया था प्यार
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनको एक्टर अजय देवगन से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर अपने को-एक्टर अजय देवगन के प्यार में डूबने लगी थीं। अजय देवगन और करिश्मा कपूर एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे।
कई फिल्में में करिश्मा और अजय ने एकसाथ किया था काम
अजय देवगन और करिश्मा कपूर ने साल 1992 में आई फिल्म 'जिगर' में एक साथ काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और लोगों को इनकी जोड़ी भी खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद करिश्मा और अजय ने एक साथ लगातार 4 फिल्मों में काम किया था, जिसमें 'संग्राम', 'शक्तिमान' 'धनवान' और 'सुहाग' का नाम शामिल है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थीं।
फिल्म 'सुहाग' के रिलीज के बाद हो गया था ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'सुहाग' के रिलीज होने के बाद ही ये जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा और अजय देवगन एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन किसी कारण उनका रिश्ता फिल्म की रिलीज होते ही टूट गया था।
मनीषा कोइराला की वजह से टूटा था रिश्ता
खबर है कि करिश्मा कपूर और अजय देवगन की जोड़ी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क' में नजर आनी वाली थी। लेकिन फिल्म में अपने अपोजिट अजय देवगन का नाम सुनकर करिश्मा ने इसके लिए साफ मना कर दिया था। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर और अजय देवगन का रिश्ता मनीषा कोइराला की वजह से ही टूटा था।
अजय देवगन के साथ फिल्म नहीं करना चाहती थीं करिश्मा कपूर
खबरों की मानें तो करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद अजय देवगन का नाम कुछ समय के लिए मनीषा कोइराला के साथ जुड़ा था। यही वजह थी कि करिश्मा अजय देवगन से काफी नाराज हो गई थीं। ब्रेकअप होने के बाद वह अजय देवगन के साथ कोई भी फिल्म नहीं करना चाहती थीं।
अजय देवगन ने काजोल से की शादी
बाद में फिल्म इश्क में अजय देवगन की जोड़ी काजोल के साथ बनी और वो दोनों धीरे-धीरे रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद अजय देवगन ने काजोल से शादी कर ली और करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना हमसफर बना लिया था।












Click it and Unblock the Notifications