संजय कपूर की दौलत देख पागल हो गई थीं करिश्मा कपूर? इसलिए की थी शादी? फिर फर्स्ट नाइट में हुआ था ये हाल
Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे (समायरा और कियान) इन समय अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। कियान और समायरा ने प्रिया सचदेव पर अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की वसीयत में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।
करिश्मा कपूर का पुराना वीडियो हुआ वायरल
ये मामला फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट में है। इसी बीच संजय कपूर की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर के कई पुराने इंटरव्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करिश्मा कपूर का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह संजय कपूर के "बहुत अमीर आदमी" होने की बात करती नजर आ रही हैं।

संजय कपूर को लेकर करिश्मा ने कही थी ऐसी बात
-पत्रकार सुभाष के झा को दिए एक पुराने इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने कहा था- संजय कपूर को अपना और अपने पिता का कारोबार संभालना है। मैं अपना फिल्मी करियर जारी रखूंगी, लेकिन ज्यादा सावधानी के साथ।
-करिश्मा कपूर ने आगे कहा था- दरअसल मैं अपने जीवन के एक नए दौर में प्रवेश करना चाहती हूं। मैंने लगभग 13 साल कड़ी मेहनत की है और अब समय आ गया है कि मैं अपने जीवन में एक नया मुकाम हासिल करूं। अब तक मैं अपने करियर, अपने निर्माताओं और फैंस के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी निभा रही हूं।
-करिश्मा कपूर ने खुलासा किया था कि वह संजय कपूर से शादी के बाद भी अपना एक्टिंग करियर जारी रखेंगी। उन्होंने कहा था- जब भी कोई अच्छा प्रोजेक्ट मेरे पास आएगा, मैं जरूर करूंगी। लेकिन अब मेरे लिए निजी खुशी ढूंढने का समय आ गया है।
लोगों ने करिश्मा कपूर को कहा था लालची औरत
-करिश्मा कपूर के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें लालची औरत कहना शुरू कर दिया था। लोगों की मानें तो करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन से सगाई तोड़ने के बाद जानबूझकर संजय कपूर से शादी की थी। करिश्मा कपूर को पता था कि बिजनेसमैन संजय कपूर के पास खूब पैसा है जिसके चलते उन्होंने तुरंत शादी के लिए हां कह दिया था।
-करिश्मा कपूर ने कहा था- मैंने अपने काम का बोझ कम कर दिया है। अब लोग समझ गए हैं कि क्यों। मैं उन अभिनेत्रियों में से नहीं हूं जिसे जो भी मिले उसे झपट लेती हैं। मैं अपना सीरियल "करिश्मा: द मिरेकल ऑफ डेस्टिनी" करती रहूंगी और साल में एक-दो फिल्में भी करूंगी।
शादी की पहली रात को करिश्मा के साथ हुआ था ऐसा कांड
-आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने सितंबर 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। कपल को साल 2005 में बेटी समायरा और साल 2011 में बेटा कियान हुआ। हालांकि साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था।
-करिश्मा कपूर शादी के बाद अपना पूरा समय अपने पति संजय और ससुराल वालों को देना चाहती थीं। लेकिन शादी की पहली ही रात में करिश्मा कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उनके तो होश ही उड़ गए थे।
-कहा जाता है कि शादी की पहली रात में ही करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी। इसके बाद करिश्मा के लिए उनकी शादी उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती बन गई थी।
करिश्मा कपूर को संजय कपूर ने जमकर पीटा था
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद करिश्मा कपूर को काफी प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया था कि पति संजय कपूर से लेकर सास-ससुर और पति के कुछ खास दोस्तों तक ने उन्हें बहुत दर्द दिए थे।
-करिश्मा कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद से ही संजय कपूर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे। यहां तक कि सुहागरात पर संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया था तो संजय ने उन्हें जमकर पीटा था।
संजय कपूर की वसीयत में हुई जालसाजी?
-करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति की विरासत के विवाद की कानूनी लड़ाई में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं, लेकिन वह अपने बच्चों, समायरा और कियान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दोनों ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था।
-अपनी याचिका में, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की वसीयत में जालसाजी की है। उन्होंने दलील दी है कि उनके पिता द्वारा कथित तौर पर बनाई गई वसीयत कानूनी और वैध दस्तावेज नहीं है, बल्कि जाली और मनगढ़ंत है।
-करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने तर्क दिया है कि इसी वजह से न तो कथित वसीयत की मूल प्रति उन्हें दिखाई गई और न ही उसकी प्रति उपलब्ध कराई गई। इसलिए बच्चों ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें उक्त दस्तावेज की एक कॉपी प्रदान की जाए।
-गत 10 सितंबर 2025 को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए, दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेव को संजय कपूर की सभी संपत्तियों की घोषणा करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 10 अक्टूबर 2025 को होगी।












Click it and Unblock the Notifications