Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करिश्मा कपूर-संजय कपूर का नहीं हुआ तलाक? सौतन प्रिया सचदेव का शॉकिंग खुलासा, Karisma को नोटिस जारी

Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: बॉलीवुड और बिजनेस जगत से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के तलाक को लेकर अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

प्रिया सचदेव ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
दरअसल संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी सौतन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और पति संजय कपूर के तलाक से जुड़े सभी अहम दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां देने की मांग की है।

Karisma Kapoor

संजय-करिश्मा के तलाक को लेकर प्रिया सचदेव का दावा

-प्रिया सचदेव ने अपनी याचिका में तलाक के दौरान हुए सेटलमेंट, शर्तों, बच्चों की कस्टडी और एलिमनी से संबंधित पूरी जानकारी मांगी है। खास तौर पर वह ये जानना चाहती हैं कि करिश्मा कपूर को एलिमनी दी गई थी या नहीं और अगर दी गई थी तो उसकी राशि कितनी थी।

-इस संवेदनशील मामले की सुनवाई आज यानी 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को हुई। जस्टिस एएस चंदूरकर की चेंबर बेंच ने इस बात पर विचार किया कि क्या प्रिया सचदेवा को ये गोपनीय और निजी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सकते हैं या नहीं।

करिश्मा कपूर को जारी हुआ नोटिस

-इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस प्रिया कपूर द्वारा दायर याचिका के एवेज में जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर से जवाब तलब करते हुए आगे की सुनवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

-प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी अर्जी में साफ कहा है कि उन्हें तलाक याचिका से जुड़े सभी रिकॉर्ड, कोर्ट में दाखिल किए गए कागजात, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और सबसे अहम, दोनों पक्षों के बीच हुए सेटलमेंट की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।

संजय कपूर की मौत के बाद भड़का विवाद

-आपको बता दें कि संजय कपूर की वसीयत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। ये मामला तब और गंभीर हो गया जब संजय कपूर का जून 2025 में अचानक निधन हो गया। उनकी मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

-करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर संजय कपूर की वसीयत को चुनौती दी है। उनका आरोप है कि वसीयत में हेराफेरी की गई है और सौतेली मां प्रिया सचदेव ने पूरी संपत्ति अपने नाम कराने की कोशिश की है।

क्या सच में संजय की वसीयत के साथ हुई छेड़छाड़?

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चों ने अदालत को बताया था कि सौतेली मां प्रिया सचदेव के मोबाइल लोकेशन डेटा से ये संकेत मिलता है कि 21 मार्च 2025 को उनका फोन नई दिल्ली में था जबकि प्रिया ने अपने हलफनामे में दावा किया है कि वह उस दिन गुरुग्राम में मौजूद थीं। यही वह तारीख है, जब संजय कपूर की कथित वसीयत पर हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है।

-याचिका में ये भी कहा गया है कि उस दिन न सिर्फ प्रिया सचदेव बल्कि संजय कपूर भी दिल्ली में मौजूद थे, न कि गुरुग्राम में। इसके अलावा, दस्तावेजों में ये दावा किया गया है कि उसी दिन करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच व्हाट्सऐप के जरिए बच्चों की पुर्तगाली नागरिकता को लेकर बातचीत हुई थी।

-एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दोनों बच्चे, समायरा और कियान ने अदालत से प्रिया सचदेव के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की भी मांग की है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 338 और 340 लागू करने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें उनकी वैध विरासत से वंचित करने के लिए एक फर्जी वसीयत तैयार की गई।

संजय कपूर की 3 शादियां और तलाक

-दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी साल 1996 में मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो करीब चार साल तक चली थी। साल 2000 में दोनों ने तलाक ले लिया था। पहली शादी से संजय कपूर को कोई बच्चा नहीं है।

-इसके बाद संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में दूसरी शादी की थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। साल 2014 में दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी और एक लंबी लड़ाई के बाद साल 2016 में दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो गए थे।

-वहीं करिश्मा कपूर को तलाक के बाद संजय कपूर ने साल 2017 में मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमेन प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। दोनों का एक बेटा अजारियस है। इसके अलावा संजय कपूर ने सफीरा चटवाल को भी गोद लिया था, जो प्रिया सचदेव की पहले पति विक्रम चटवाल से हुई बेटी हैं।

संजय कपूर की कार्डियक अरेस्ट से मौत

जानकारी के अनुसार जून 2025 में करिश्मा कपूर के एक्स हसैबंड बिजेनसमैन संजय कपूर की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि संजय कपूर ने पोलो मैच खेलने के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी। इसी के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और मौके पर ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी।

क्यों अहम है करिश्मा कपूर-संजय कपूर का तलाक रिकॉर्ड?

कानूनी जानकारों के मुताबिक करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक के दौरान हुए सेटलमेंट और एलिमनी से जुड़े दस्तावेज मौजूदा संपत्ति विवाद में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यही वजह है कि प्रिया सचदेव ने इन्हें हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी करिश्मा कपूर को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह जल्द ही अदालत में सभी प्रमाण पेश करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+