एक्स हसबैंड Sanjay Kapoor के साथ डिनर डेट पर गईं करिश्मा कपूर, ट्रोलर्स ने कहा, 'पहले तलाक दो और फिर..'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर देर रात अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Karishma Kapoor

Karishma Kapoor Spotted Ex Husband Sanjay Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर की वजह से सुर्खियों में आ गईं।

एक्स हसबैंड संजय के साथ डिनर डेट पर निकलीं करिश्मा
दरअसल, शनिवार की देर रात करिश्मा कपूर को उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों अकेले नहीं बल्कि उनकी बेटी समायरा और बेटे कियान भी नजर आए। बता दें कि, तलाक के बाद संजय कपूर और करिश्मा कपूर अपने बच्चों के लिए अब भी बॉन्ड शेयर करते हैं।

पैपराजी को देखते ही हुए अलग
इस दौरान करिश्मा कपूर बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। जैसे ही पैपराजी ने उनकी फोटो क्लिक करनी शुरू की तो एक्ट्रेस से उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर थोड़ा दूर हो गए। वहीं पैपराजी को बिना कुछ जवाब दिए एक्ट्रेस और संजय कपूर कार में बैठ जाते हैं और उसके बाद वह तुरंत वहां से रवाना हो गए।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
हालांकि एक्स हसबैंड के साथ डिनर डेट पर निकली करिश्मा कपूर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बहुत अच्छा ट्रेंड है शादी करो, पति बनाओ, तलाक दो और फिर दोस्त बन जाओ।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, संजय अब क्यों आए हैं। जब उनके बच्चे बड़े हो गए। जब बच्चे पालने का वक्त आया है तो ये जिंदगी के मजे ले रहे हैं। करिश्मा अच्छा लड़का डिजर्व करती हैं। वहीं कुछ फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया कि बच्चों के लिए तलाक के बाद मिलना समझदारी है।

कब हुआ करिश्मा-संजय का तलाक?
बता दें कि, करिश्मा कपूर की संजय कपूर से शादी 29 सितंबर 2003 को हुई थी। इसके बाद साल 2016 में करिश्मा ने संजय और उनके परिवार पर घरेलू उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। इसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों तलाक के बाद आज भी अच्छे दोस्त हैं और वह अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+