कपूर खानदान की बहुओं पर फिल्में ना करने पर है पाबंदी? करिश्मा ने किया खुलासा, कहा- 'उनके काम पर रोक...'

Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। लेकिन उनके परिवार की ज्यादातर औरतों ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया किस वजह से एक्टिंग छोड़ी थी।

बता दें कि, करिश्मा कपूर की चाची और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने ऋषि कपूर ने शादी करने के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। वहीं करिश्मा की मां बबीता कपूर ने भी अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब इस पर करिश्मा कपूर ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि किस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया।

Karishma Kapoor

जाकिर खान के शो में करिश्मा कपूर से पूछा गया कि क्या कपूर खानदान की महिलाओं पर पाबंदी थी? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'जब मेरी मम्मी की शादी हुई और नीतू आंटी की शादी हुई, उनकी पसंद थी कि उनको घर बसाना था, बच्चे करने थे और करियर अच्छा हुआ था। ये सिर्फ उनकी च्वाइस थी। इसी तरह शम्मी अंकल और शशि अंकल की पत्नियों ने अपनी शादी के बाद काम किया था।'

करिश्मा कपूर ने बताया कि कपूर खानदान में महिलाएं शादी के बाद काम कर सकती हैं या नहीं ये उनकी मर्जी थी। उन पर पाबंदी लगाई गई है कि ऐसा कुछ भी नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे लिए एक्टिंग पैशन था इसलिए मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा। इसी तरह करीना और रणबीर ने भी किया। लेकिन रिद्धिमा को कभी भीन एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं थी। कपूर खानदान में किसी को काम करने से नहीं रोका गया।'

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि करिश्मा कपूर ने अपने परिवार की परंपरा को तोड़ते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह कपूर खानदान की पहली बेटी थीं जिसने एक्टिंग को अपना करियर चुना। बता दें कि, शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि अब फिर से एक्ट्रेस ने फिल्मों में वापसी कर ली है। आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म मर्डर मुबारक में देखा गया।

ये भी पढ़ें: Karisma Kapoor: आखिर क्यों झाड़ी के पीछे कपड़े बदलती थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने 'उन दिनों' को किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+