करीना कपूर 40 हजार की टी-शर्ट पहनने पर हुईं ट्रोल, लोग बोले- 200 रुपए में इससे अच्छी दिलवा देंगे
करीना कपूर खान को मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह इंटरनेशनल ब्रांड गुच्ची की एक टी-शर्ट पहने हुई थीं। इस टी-शर्ट की कीमत 40 हजार रुपए है। इसे लेकर ही लोगों ने करीना कपूर को ट्रोल कर दिया।
मुंबई, 8 जूनः करीना कपूर खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने केट मिडलटन के छोटे बेटे प्रिंस लुईस की विभिन्न मू्डस वाली तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी जिसके बाद लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे थे और अब उनकी पहनी हुई टी शर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान को मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह इंटरनेशनल ब्रांड गुच्ची की एक टी-शर्ट पहने हुई थीं। उन्होंने इस टी-शर्ट को कैजुअल ट्राउजर के साथ कैरी किया हुआ था। जानकारी के अनुसार इस टी-शर्ट की कीमत 40 हजार रुपए है। इसे लेकर ही लोगों ने करीना कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

गुच्ची की येलो टी-शर्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हर बार जब घर से बाहर निकलती हैं, तो अपने फैशन सेंस का खास ध्यान रखती हैं। चाहे कैजुअल आउटफिट हो, स्टाइलिश ड्रेस हो या कोई ट्रेडिशनल आउटफिट बेबो किसी भी आउटफिट में लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लेती हैं। हाल में वह एक कैजुअल आउटफिट में स्पॉट हुई, जिसे लेकर वह ट्रोल भी हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्हें गुच्ची की येलो टी-शर्ट और कैजुअल ट्राउजर में देखा गया।
40 हजार की टी-शर्ट पहने दिखीं करीना
करीना कपूर खान ने अपने लुक को ब्लैक सनी ग्लास के साथ स्टाइल किया था और अपने बालों को खुला छोड़ रखा था। उन्होंने अपने हाथों में कॉफी का ग्लास पकड़ा हुआ था। करीना कपूर कैजुअल आउटफिट और फ्लैट फुटवियर में स्पोर्टी लुक को फ्लॉन्ट करते नजर आईं। लेकिन उनसे ज्यादा उनकी टी-शर्ट ने लोगों को अट्रैक्ट किया। आपको बता दें कि करीना की गुच्ची की येलो टी-शर्ट की कीमत बहुत ज्यादा है। जानकारी के अनुसार इस टी-शर्ट की कीमत करीब 40 हजार रुपए है।

लोग कर रहे हैं ट्रोल
हालांकि करीना का ये महंगा लुक लोगों को अट्रैक्ट करने में सफल नहीं हो सका। कई यूजर्स ने उन्हें महंगी गुच्ची टी-शर्ट दिखाने के लिए ट्रोल कर दिया। लोग उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने करीना की वायरल तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- हमारे यहां 200 रुपये की टी-शर्ट इससे अच्छी दिखती है। वहीं एक यूजर ने लिखा- बेबो ये क्या पहन लिया।

यूनिक है करीना का फेशन सेंस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर खान का लाइफस्टाइल काफी रॉल हैं। वह शादी से पहले और उसके बाद भी बिल्कुल स्टाइलिश तरीके से रहना पसंद करती है। उनका फैशन सेंस और स्टाइल काफी यूनिक है। आपको बता दें कि उनके वार्डरोब में 50 से ज्यादा गुच्ची की टी-शर्ट मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications