Saif Ali Khan संग मुस्लिम धर्म में शादी करने पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'इससे क्या फर्क पड़ता है..'
हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान संग शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अलग धर्म में शादी करने की वजह से उन्हें कई बार ट्रोल किया जाता है।
Kareena Kapoor Saif Ali Khan: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाने जां' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म प्रमोशन के लिए करीना एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने पहली बार सैफ अली खान संग दूसरे धर्म में शादी करने पर खुलकर बात की।
बता दें कि करीना कपूर उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो बिना फिल्म के भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सैफ अली खान संग शादी पर बात की। उन्होंने बताया कि इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल किया गया था। दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा इस रिश्ते पर बातें करते हैं।

जब करीना कपूर से पूछा गया कि सैफ अली खान और उनके बीच 10 साल का फासला है। क्या इससे उन्हें कोई फर्क पड़ता है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर उम्र की बात है तो वह पहले से कई ज्यादा हॉट हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि मैं उनसे 10 साल छोटी हूं। उन्हें देखकर कोई नहीं कहेगा कि 53 साल के हैं। मेरे ख्याल से उम्र मायने नहीं रखती। सबसे ज्यादा जो मायने रखता है वो एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान है।'
करीना कपूर ने दूसरे धर्म में शादी करने पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि, 'सैफ और मैं एक दूसरे को पसंद करते हैं और एंजॉय करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस धर्म के हैं और किसे मानते हैं। इस मामले में बात करने का कोई भी प्वाइंट नहीं है। हमारे बीच कभी भी अलग धर्म पर चर्चा नहीं होती।'
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म जाने जां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। ये फिल्म एक्ट्रेस के जन्मदिन पर 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन सुजॉय घोष ने किया है। इस फिल्म में करीना कपूर सिंगल मदर का रोल प्ले करेंगी। उनके साथ पहली बार विजय वर्मा स्क्रीन शेयर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications