Priyanka Chopra संग 'कैटफाइट' पर करीना कपूर से पूछा सवाल, तो बेबो ने बताई सच्चाई, कहा-'ये सब बहुत..'
Kareena Kapoor Priyanka Chopra Cat Fight: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर लंबे समय से इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ तमाम विवादों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहीं। करीना की कई एक्ट्रेसेस के साथ कैटफाइट हुई। जिसमें प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की कैटफाइट किसी से भी नहीं छिपी। एक दौर आया था जब दोनों के बीच जबरदस्त तनातनी हुई थी। करीना और प्रियंका के बीच कई सालों तक ये कोल्ड वॉर जारी रहा। एक बार करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाया था। तभी से दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने लगी। अब सालों बाद बेबो ने इस पर चुप्पी तोड़ी और प्रियंका संग अपने रिश्ते के बारे में बात की।

करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका संग कैटफाइट पर खुलकर बात की। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनके और प्रियंका के बीच कोई विवाद है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'ये सब बकवास था। यह सुनकर मैं ऐसी थी कि आखिर चल क्या रहा है। उस समय के हिसाब से यह सब मूर्खतापूर्ण बाते कही थीं।'
इसके बाद जब करीना कपूर से पूछा गया कि, क्या ये सब कॉम्प्टिशन के लिए था? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'ये सिर्फ 'द बेस्ट' बनने के लिए था। उस समय हर किसी के बीच कैटफाइट रहती थी। हालांकि, उम्र और अनुभव के साथ सब शांत हो गए। जैसे ही मैंने 30 की उम्र में प्रवेश किया, मुझे बहुत अधिक आराम महसूस हुआ।'
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म 'जाने जां' में देखा गया। जिससे एक्ट्रेस ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में बेबो की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई। अब इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर कर दी थी। जिसमें वह कार के सामने खड़ी थीं और कार ब्लास्ट हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications