Laal Singh Chaddha से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं करीना कपूर के छोटे बेटे जेह!, जानें सच्चाई
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनका छोटा बेटा जेह अली खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा है, इसलिए ये फिल्म उनके लिए काफी स्पेशल है।
मुंबई, 31 मईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को मिक्स्ड रेस्पॉन्स मिला है। कुछ लोगों का जहां इसका ट्रेलर काफी मजेदार लगा है वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फिनाले के समारोह के दौरान रिलीज किया गा। उसके बाद से ही लोग इसकी चर्चा करने में लगे हैं। जहा कुछ लोग इसे बेहतरीन बता रहे हैं वहीं कुछ लोगों को ट्रेलर में आमिर खान बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग की है। इसी बीच करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनका छोटा बेटा जेह अली खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा है, इसलिए ये फिल्म उनके लिए काफी स्पेशल है।

करीना कपूर ने शेयर किया ये खास पोस्ट
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ ही करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है- एक महामारी, दो लॉकडाउन और बाद में एक बेबी। मेरी सबसे स्पेशल फिल्मों में से एक क्योंकि मेरे जेह बाबा भी इस फिल्म का हिस्सा (मेरे टमी में) हैं। उन्होंने आगे लिखा है- अद्वैत और आमिर को धन्यवाद, जिन्होंने न सिर्फ मुझे बल्कि हम दोनों को इसमें शामिल किया। ये एक ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। आपको बता दें कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं और शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह अली खान को जन्म दिया था। जेह अली खान 21 फरवरी, 2021 को पैदा हुए थे।
11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर तीसरी बार एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने एकसाथ फिल्म 'थ्री इडियट्स' और 'तलाश' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।
करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू
इस फिल्म से पहले करीना कपूर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में दिलीजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में थे। अब करीना कपूर अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं और वह फिल्म मेकर सुजॉय घोष के साथ काम करती दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications