सैफ अली खान ने करीना कपूर को किया था शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने क्यों किया मना? बताई सच्चाई
करीना कपूर ने अपनी शादी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने काफी सारा समय लिया। लेकिन उन्हें हमेशा से ही पता था कि उन्हें सैफ अली खान से ही शादी करनी है।
मुंबई, 11 अगस्त: करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के पावर कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। साथ में दोनों काफी अच्छे भी लगते हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के रिश्ते को 10 साल पूरे होने वाले हैं। इस बीच करीना कपूर ने अपनी शादी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने काफी सारा समय लिया। लेकिन उन्हें हमेशा से ही पता था कि उन्हें सैफ अली खान से ही शादी करनी है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए ये भी कहा कि वे सैफ को कई बार रिजेक्ट कर चुकी हैं।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
बताते चलें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2003 में आई फिल्म 'एलओसी कारगिल' और साल 2008 में आई फिल्म 'ओमकारा' में साथ काम किया था। इसके बाद साल 2008 में दोनों फिल्म 'टशन' में साथ दिखे, जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

'लाल सिंह चड्ढा' में दिखीं करीना
बताते चलें कि करीना कपूर को हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस लाल बने आमिर खान के शादी के प्रस्ताव के लिए मना कर देती हैं। इसे लेकर बॉलीवुड बबल ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि क्या वे उन्होंने सैफ को भी कभी मना किया?

क्या बोलीं करीना?
एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे याद तक नहीं है। शायद मैंने दो या तीन बार जरूर मना किया था। लेकिन जरूरी ये है कि आखिरकार मैंने हां कह दिया।

करीना ने दिया जवाब
जब करीना से ये पूछा गया कि सैफ के प्रपोजल के लिए मना करने के पीछे क्या कारण था? तो उन्होंने कहा कि मैं अभी प्यार में थी लेकिन मुझे लगा कि ये बहुत जल्दी होगा या हम बस एक दूसरे को जानने में जल्दी कर रहे हैं। करीना ने कहा कि मुझे हमेशा से लगता था कि मैं उन्हीं से शादी करने वाली हूं।

2016 में तैमूर को दिया जन्म
करीना कपूर ने साल 2016 में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने तैमूर रखा। पिछले ही साल कपल ने दूसरे बच्चे जहांगीर का वेलकम किया। इसी साल अक्टूबर में कपल की शादी को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं।

करीना ने दिया इंटरव्यू
करीना कपूर बीते दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी था। पिंकविला संग इंटरव्यू में करीना ने कहा कि फिलहाल जेह और तैमूर उनकी प्राथमिकता हैं।












Click it and Unblock the Notifications