'मुझे लेकर अक्षय ने दी थी सैफ को वार्निंग, बोले थे- ये खतरनाक है...', करीना ने किया खुलासा

मुंबई, 01 फरवरी: बॉलीवुड की सबसे फेमस और पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर की सैफ अली खान के साथ शादी को 10 साल हो गए हैं, जिसके बाद अब उन्होंने अपनी फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई एक घटना के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, करीना और सैफ साल 2008 में फिल्म 'टशन' के सेट पर आपस में नजदीक आ गए थे। इस फिल्म में उन दोनों के साथ अक्षय कुमार भी थे, जिसको लेकर अब करीना ने बताया कि अक्षय कुमार ने सैफ को उनके लिए वार्निंग दी थी।

अक्षय कुमार को लेकर करीना का खुलासा

अक्षय कुमार को लेकर करीना का खुलासा

आपको मालूम होगा कि करीना कपूर और सैफ अली खान को साल 2008 की फिल्म 'टशन' के सेट पर प्यार हो गया था। फिल्म में अक्षय कुमार भी थे, जिन्होंने वास्तव में सैफ को करीना के साथ खिलवाड़ नहीं करने की सलाह दी थी, क्योंकि वह एक 'खतरनाक परिवार' से आती हैं। करीना ने खुलासा किया है कि अक्षय ने सैफ को एक कोने में ले जाकर करीना के साथ ऐसा ना करने के लिए चेतावनी दी थी। हालांकि सैफ ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करीना को प्रपोज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने साल 2012 में शादी कर ली।

ट्विंकल खन्ना को करीना ने बताया

ट्विंकल खन्ना को करीना ने बताया

हाल ही में करीना कपूर खान ने अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ एक चैट शो में इस घटना का मजेदार खुलासा किया। एक्ट्रेस से राइटर बनीं ट्विंकल खन्ना के अपने प्लेटफॉर्म ट्वीक इंडिया पर करीना से बात कर रही थीं। इस दौरान करीना कपूर ने खुलासा किया है कि अक्षय कुमार को जब यह फील हुआ कि वो और सैफ अली खान फिल्म के सेट पर करीब आ रहे हैं तो उन्होंने सैफ को चेताया था।

'वे खतरनाक लड़कियां हैं...'

'वे खतरनाक लड़कियां हैं...'

ट्विंकल खन्ना से करीना ने कहा, "सैफ और अक्षय बात कर रहे थे और अक्षय को यह अहसास हो गया था कि सैफ और मैं एक-दूसरे से जुड़ रहे थे। अक्षय ने सैफ को कोने में ले गए और वह ऐसा था, 'सुनो, ध्यान से, क्योंकि वे खतरनाक लड़कियां हैं, यह एक डेंजरस फैमिली है और मैं उन्हें जानता हूं, इसलिए देख के रह"। करीना ने आगे बताया कि वो ऐसा कहने की कोशिश कर रहे थे कि करीना के साथ गलत चीज यानी चीट मत करना। इस पर सैफ ने कहा था कि नहीं-नहीं मैं जानता हूं, मैं संभाल लूंगा।

'सैफ जब मिले मुझे तब मैं...'

'सैफ जब मिले मुझे तब मैं...'

आपको बता दें कि करीना ने एक बार ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए अपने इंटरव्यू बताया था कि जब वह टशन के सेट पर सैफ से मिलीं थी और उनसे प्यार हो गया तो वह अपने करियर में सबसे नीचे प्वाइंट पर थीं। उन्होंने कहा था, 'जब मुझे लगा कि मैं गिर रही हूं तो सैफ ने मुझे पकड़ लिया। मैं उनसे पहले मिल चुका थी, लेकिन जब हम टशन की शूटिंग कर रहे थे, तब सब कुछ बदल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+