सैफ अली खान से पहले करीना का हुआ था 'साजिद' से निकाह, सालों बाद खुला एक्ट्रेस का राज
Kareena Kapoor Saif Ali Khan: बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में अपनी 12वीं शादी की सालगिरह मनाई। कपल की 16 अक्टूबर 2012 को शादी हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना ने सैफ की जगह साजिद अली खान से शादी कर ली है?
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। जब कपल की शादी हुई थी लोगों ने काफी सवाल उठाए थे। यहां तक कि एक्ट्रेस को दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन सैफ से शादी करने से पहले करीना ने साजिद से शादी की थी।

दरअसल, सैफ अली खान का कागजात नाम साजिद अली खान लिखा गया है। जिस शादी के कागज में करीना कपूर और सैफ अली खान ने साइन किया था उसमें सैफ का नाम साजिद था। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान का असली नाम भी साजिद अली खान बताया जा रहा है।
सैफ अली खान शाही पटौदी खानदान से हैं, चूंकि सैफ एक नवाब हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि उन्हें आधिकारिक तौर पर साजिद अली खान, पटौदी के रूप में पहचाना जा सकता है और सैफ उनका निकनेम है। ऐसा कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान और करीना कपूर की उम्र में 11 साल का अंतर है। उन्हें अक्सर अपने बच्चों के साथ छुट्टियाँ बिताते हुए देखा जाता है। जहां करीना अक्सर सोशल मीडिया पर छुट्टियों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर सैफ बच्चों के साथ अपने समय का आनंद लेते हैं।
आपको बता दें कि सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी लेकिन साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम इब्राहिम और सारा अली खान है। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने करीना कपूर को लगभग 5 साल तक डेट किया। बाद में इस जोड़े ने शादी कर ली।
ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Book Controversy: कोर्ट के नोटिस से परेशान हैं करीना कपूर, क्या है प्रेग्नेंसी बाइबिल विवाद?












Click it and Unblock the Notifications