मां बबीता ने बेटी करीना कपूर के साथ किया था ऐसा काम, बहन करिश्मा ने भी बना दिया था ऐसा हाल कि........
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी पसर्नल लाइफ को लेकर भी जमकर चर्चा करते रहते हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान की पत्नी से बनने से पहले करीना कपूर का अफेयर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ था।
करीना कपूर और शाहिद कपूर का प्यार
खबर है कि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और एक दूसरे से शादी करने के लिए भी तैयार हो गए थे। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। इनके अलग होने से लोग हैरान हो गए थे।

करीना के लिए शाहिद बन गए थे वेजिटेरियन
आपको बता दें कि शाहिद कपूर अपनी लेडी लव करीना कपूर से बहुत प्यार करते थे। प्यार के चलते ही शाहिद अपनी गर्लफ्रेंड करीना की वजह से वेजिटेरियन भी हो गए थे। शाहिद कपूर ने अपने खाने की आदत तक बदल डाली थी। हालांकि शाहिद कपूर ने अपने ब्रेकअप के पीछे करीना की मां बबीता और बड़ी बहन करिश्मा कपूर का हाथ बताया था।
शाहिद कपूर और करीना कपूर का ब्रेकअप
मिस मालिनी की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर और करीना कपूर का ब्रेकअप बबीता और करिश्मा कपूर की वजह से ही हुआ था। कहा जाता है कि करीना कपूर की मां बबीता और बड़ी बहन करिश्मा कपूर को शाहिद कपूर बिल्कुल पसंद नहीं थे। करिश्मा कपूर को तो करीना और शाहिद का साथ बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।
मां बबीता और बहन करिश्मा को पसंद नहीं थे शाहिद
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर एक जाने-माने परिवार के बेटे हैं लेकिन बबीता और करिश्मा कपूर का मानना था कि वह कपूर खानदान के दामाद बनने लायक नहीं थे। उन दोनों को लगा था कि शाहिद उनके कपूर परिवार से बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं।
शाहिद कपूर के लिए करीना कपूर का प्यार एक जुनून था
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहिद कपूर के लिए करीना कपूर का प्यार एक जुनून में बदल रहा था। वह हर फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए उतावली नजर आने लगी थीं। ऐसे में करीना कपूर हर फिल्म मेकर से दोनों को साथ में कास्ट करने के लिए कहने लगी थीं।
शाहिद और करीना के रिश्ते में खटास
कहा जाता है कि फिल्म 'फिदा' में एकसाथ काम करने के बाद से ही दोनों के रिश्ते के बीच दरार आ गई थी। दोनों के प्यारभरे रिश्ते में खटास आ गई थी। इसके बाद करीना कपूर का नाम सैफ अली खान के साथ जुड़ने लगा था। वहीं शाहिद कपूर का नाम एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ जोड़ा जाने लगा था। वहीं करिश्मा ने उस समय अपनी छोटी बहन करीना को समझाया था कि वह अपने काम पर फोकस करें और एक सफल हीरोइन बनें।












Click it and Unblock the Notifications