'मतलब क्या प्लान है?', करीना कपूर ने लीक की बर्थ डे पर अमृता की प्राइवेट चैट
मुंबई, 31 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज अपना 41वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अमृता अरोड़ा ने लेट नाइट करीना कपूर और अपनी गर्ल गैंग के साथ केक काटकर जबरदस्त तरीके से जश्न मनाया, जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। इस दौरान अमृता के साथ उनकी दोस्त काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रही थीं। तस्वीरों में करीना के अलावा मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, मल्लिका भट्ट भी थी। वहीं दूसरी तरफ बेबो यानी करीना ने अमृता को बर्थडे विश करते हुए उनकी चैट की पब्लिक कर दिया है।

करीना, मलाइका, अमृता और करिश्मा बेस्ट फ्रेंड्स
शायद आपको मालूम ना हो कि मलाइका की बहन अमृता की बेबो और लोलो बेस्ट फ्रेंड हैं। इन चारों एक्ट्रेसेस को कई बार एक साथ देखा गया है, जैसे वीकेंड हाउस पार्टी, डिनर आउटिंग और भी बहुत कुछ। वहीं अब अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर करीना ने उनके साथ होने वाली चैट का खुलासा करते हुए पब्लिक कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबको बता दिया कि आखिर दोनों के बीच कैसी बातें होती हैं।

करीना और अमृता बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर
बता दें कि करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और तारीफ पाने वाली बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं। वे अपने करियर की शुरुआत से ही साथ रहे हैं और आज तक एक मजबूर बॉन्ड शेयर कर रहे हैं। जैसा कि आज अमृता का जन्मदिन है, ऐसे में करीना ने अपने बीएफएफ के लिए एक शानदार पोस्ट करके कुछ प्राइवेट चैट भी लीक कर दी। करीना ने अमृता की एक क्यूट ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वो काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में दोनों के बीच मजेदार बातचीत का खुलासा किया।

करीना ने अमृता के साथ चैट की पब्लिक
अमृता को 'कीपर' करते हुए कैप्शन में लिखा " 3.30 pm बेबो-KP? मतलब क्या प्लान है?
अमु- सोने जा रही हूं ब्रो
बेबो- मैं भी... एक आंख बंद भी हो गई है।
अमु- जागूंगी तो चाय और टोस्ट खाऊंगी
बेबो- मैं भी
वहीं इसके बाद करीना ने आगे लिखा कि दोपहर की झपकी की ताकत को समझने वाला दोस्त... रक्षक होता है। हैपी बर्थडी मेरी प्यारी बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर... साथ में वर्कआउट, वाइन, चीज, पालक सूप और वर्चुअल हॉलीडेज के लिए चीयर्स। इसमें आपके साथ जिंदगी बहुत ज्यादा मजेदार है।

करिश्मा और मलाइका ने भी किया पोस्ट
करीना कपूर खान के इस इंट्रेस्टिंग पोस्ट पर उनकी ननद सबा पटौदी, करिश्मा कपूर और मलाइका ने रिएक्ट किया है। वहीं अमृता ने जवाब देते हुए कमेंट में लव यू लिखा है। वहीं करिश्मा कपूर और उनकी मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके उनको बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications