Ananya Pandey Poo Look: बर्थडे पर अनन्या पांडे बनीं 'पू', लुक कॉपी देख करीना कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में करीना कपूर का पू लुक कॉपी किया। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Ananya Pandey Poo look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनको बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस की एक फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने करीना कपूर के पू लुक को कॉपी किया है। अब इस पर खुद पू यानी की करीना का रिएक्शन सामने आया है।

अनन्या पांडे ने किया करीना कपूर का पू लुक कॉपी

अनन्या पांडे ने किया करीना कपूर का पू लुक कॉपी

दरअसल, बीती रात 29 अक्टूबर को अनन्या पांडे ने मुंबई में हुई हैलोवीन पार्टी 2022 में हिस्सा लिया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने बेहतरीन लुक से सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस के इस लुक को लेकर चारों तरफ चर्चाएं होने लगी कि उन्होंने पूरानी बेबो की यादें ताजा कर दीं। एक्ट्रेस का ये स्टाइलिश लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फैंस को याद आई पुरानी पू

फैंस को याद आई पुरानी पू

आपको याद दिला दें कि करीना कपूर ने फिल्म कभी खुशी कभी गम में पूजा का किरदार निभाया था। लेकिन प्यार से उन्हें सभी पू कहकर बुलाते थे। फिल्म में एक्ट्रेस ने एकदम बिल्कुल यही लुक लिया था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस उस वक्त काफी चर्चा में भी रहीं। अब इतने लंबे समय बाद अनन्या पांडे पू के लुक में नजर आईं तो उन्हें इस तरह देख करीना कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया।

अनन्या के लुक पर करीना कपूर ने दिया रिएक्शन

अनन्या के लुक पर करीना कपूर ने दिया रिएक्शन

करीना कपूर ने अनन्या पांडे बर्थडे पर उनकी ये फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर अनन्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। करीना ने फोटो को शेयर कैप्शन देते हुए लिखा- तुम PHAT लग रही हो, हैप्पी बर्थडे यू स्टार... ढेर सारा प्यार! PHAT का मतलब था कि, सुंदर, हॉट और आकर्षक। बता दें कि, करीना कपूर ने इस शब्द का इस्तेमाल फिल्म के दौरान किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

अनन्या पांडे की इन तस्वीरों को देख फैंस करीना कपूर को याद कर रहे हैं। जिसने सालों पहले ये ड्रेस पहनी थी। अनन्या पांडे के इन लुक्स पर फैंस की भी निगाहें टिकी की टिकी रह गईं। एक्ट्रेस के इस लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब तारीफें बटोर रही हैं।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म लाइगर में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+