VIDEO: हाथ मिलाने के लिए करीना कपूर के पीछे पड़ गई फैन, एक्ट्रेस के गार्ड ने दिया धक्का और फिर...
करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस से हाथ मिलाने के लिए एक महिला हाथ धोकर पीछे पड़ गई।

Kareena Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला एक्ट्रेस से हाथ मिलाने के लिए उनके पीछे पड़ जाती है लेकिन जल्दबाजी के कारण ऐसा नहीं हो पाता।
हाथ धोकर पीछे पड़ी करीना कपूर की फैन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। एक्ट्रेस की झलक पाने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं। हाल ही में उनका वीडियो सामने आया जिसमे एक फैन बार-बार उन्हें छूने की जिद कर रही थी। यह फैन उन्हें बस यही कह रही थी कि 'प्लीज मैम एक बार छूने दो ना। अरे एक बार छुओ ना।'
हाथ मिलाने के लिए एक्ट्रेस के पास आई महिला
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर से हाथ मिलाने के लिए यह महिला हर संभव प्रयास करती है वहीं बेबो भी उनसे हाथ मिलाना चाहती थी लेकिन जल्दबाजी के कारण ऐसा नहीं हो पाता और एक्ट्रेस वहां से आगे निकल जाती हैं। हालांकि कुछ फैंस एक्ट्रेस के इस व्यवहार की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने उनका समर्थन भी किया।
करीना कपूर ने नहीं दिया भाव
वीडियो पर लगातार यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "हाथ नहीं मिलाना था तो नमस्ते ही कर लेती"। एक और ने बोला, "इतना पैसा और फेम होने का क्या फायदा जो किसी की रिस्पेक्ट ही ना करें"। वहीं एक ने एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए लिखा, 'कोई नॉर्मल इंसान भी होता तब भी हाथ ना मिलाता।'
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार आमिर शान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। इस फिल्म में वह आमिर खान के अपोजिट लीड रोल में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके अलावा करीना कपूर के पास तख्त, वीरे दी वेडिंग 2, द क्रू जैसी बड़ी फिल्में पाइपलाइन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications