Sunjay Kapur Death: करिश्‍मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शाम को लिखी थी पोस्‍ट

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार की रात निधन हो गया। 53 वर्षीय बिजनेसमैन संजय कपूर गुरुवार की रात पोलो खेल रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और मैदान में घोड़े से गिर कर बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर को दिल का दौरा इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पड़ा था।

एक्‍टर और राइटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म X पर पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने संजय कपूर की मौत की पुष्टि करते हुए दुख व्‍यक्‍त किया है।

Sunjay Kapur Death

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिजनेसमैन संजय कपूर पोलो खेलने जब मैदान में पहुंचे थे तब वो बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ्‍य नजर आ रहे थे। गोल्‍फ मैदान में जाने से पहले संजय कपूर ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिखी थी। ये ही उनकी आखिरी पोस्‍ट है।

संजय कपूर ने मौत से पहले लिखी थी ये पोस्‍ट

दरअसल, संजय कपूर ने अपनी पोस्‍ट में अहमदाबाद एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। अपनी इस पोस्‍ट के अंत में उन्‍होंने हाथ जोड़े हुए वाला इमोजी भी पोस्‍ट किया था।

करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर का कब हुआ था तलाक?

वर्ष 2003 में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर की शादी हुई थी लेकिन चंद सालों बाद ही दोनों के रिश्‍ते में खटास पड़ गई। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने 2005 में दोनों को समझौते की संभावना तलाशने की सलाह दी थी लेकिन 2010 में करिश्‍मा दिल्‍ली में अपने पति का घर छोड़कर मुंबई वापस लौट आईं थीं और यहां पर ही उनके बेटे कियान का जन्‍म हुआ था। 2014 में करिश्‍मा और संजय कपूर ने अलग होने का फैसला लेते हुए अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की और 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था।

करिश्‍मा कपूर ने संजय कपूर पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की बेटी और मशहूर एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर ने अपने बिजनेसमैन पति संजय कपूर पर मानसिक और भावानात्‍मक प्रताड़ना का आरोप लगाया था तब इस खबर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

संजय कपूर की दूसरी पत्‍नी कौन हैं?

संजय कपूर ने करिश्‍मा कपूर से तलाक होने के बाद मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से शादी की थी। संजय कपूर अपनी दूसरी पत्‍नी के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे। हालांकि संजय कपूर से तलाक होने के बाद करिश्‍मा कपूर ने दूसरी शादी नहीं की है। संजय कपूर और करिश्‍मा कपूर के दो बच्‍चे हैं। जिनके साथ संजय कपूर समय बिताते नजर आते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+