बहू करीना कपूर में क्या है कमी? सास शर्मिला टैगोर ने किया बहू और बेटी में फर्क, कही दी ऐसी बात

Kareena Kapoor Khan and Sharmila Tagore: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। करीना कपूर ने साल 2012 में खुद से 10 साल बड़े एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी। इसके बाद वह मशहूर पटौदी खानदान की बहू बन गईं।

पटौदी खानदान की बहू हैं करीना कपूर खान
करीना कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को भी अच्छे से संभाल रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे, तैमूर और जेह हैं। वहीं करीना कपूर अपने परिवार को भी पूरा समय देती नजर आती हैं।

Sharmila Tagore

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर की बॉन्डिंग
आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर एक्ट्रेस करीना कपूर की सास हैं। सास और बहू में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों कैमरे के सामने एक दूसरे के बारे में खुलकर बात करती नजर आती हैं।

'एक बहू के रूप में मुझ में क्या कमी है?'
एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने अपनी सास शर्मिला टैगोर से पूछा था कि एक बहू के रूप में उनमें क्या कमी है और उन्हें क्या सुधारना चाहिए। इस पर शर्मिला टैगोर ने कहा था- तुम सबके संपर्क में रहती हो और ये तरीका मुझे पसंद है।

'तुम्हें खुद को शांत रखना आता है'
शर्मिला टैगोर ने कहा था- कोई तुम्हे मैसेज करता है तो तुम तुरंत उसका जवाब देती हो जो कि एक अच्छी आदत है। तुम सुंदर हो और तुम्हारे अंदर धैर्य भी है। ये सारी आदतें अच्छी हैं। तुम्हें खुद को शांत रखना आता है। शर्मिला टैगोर ने करीना कपूर से कहा था- तुम में कोई कमी नहीं। तुम अच्छी हो। लेकिन जैसी हो हमेशा वैसी ही रहना। खुद को बदलना मत।

बहू और बेटी में क्या फर्क होता है?
वहीं एक दूसरे इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था कि उनकी बहू करीना कपूर काफी अच्छी हैं। वह करीना को बहू के रूप में पाकर खुश हैं। वहीं जब शर्मिला टैगोर से पूछा गया कि बहू और बेटी में क्या फर्क होता है तो उन्होंने कहा था कि बेटी को आप कई सालों से पालते है तो उसकी पसंद-नापसंद आपको अच्छे से पता होती है।

'बहू के साथ ट्यूनिंग बैठाने में टाइम लगता है'
शर्मिला टैगोर ने कहा- जिसे आप पालते हैं उसके नेचर के बारे में आप जानते हैं। हालांकि बहू तो पहले से समझदार होती है लेकिन उसके बारे में कई चीजें आपको पता नहीं होती है। ऐसे में बहू के साथ ट्यूनिंग बैठाने में टाइम लगता है।

करीना कपूर की शादी को 12 साल हो चुके हैं
आपको बता दें कि करीना कपूर की शादी को 12 साल हो चुके हैं। करीना एक अच्छी बहू के रूप में परिवार को संभालती नजर आती हैं। करीना कपूर की न सिर्फ सास शर्मिला टैगोर के साथ बल्कि दोनों ननद के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+