सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे करणवीर बोहरा की गाड़ी देख कैमरामैन ने कहा 'गरीब', खुद शेयर किया Video

मुंबई, 04 सितंबर: 40 साल की उम्र में टीवी के चेहते स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया, उनके ऐसे चले जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। शुक्रवार को सिद्धार्थ का मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसके बाद से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई एक्टर सिद्धार्थ के परिवार से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी करणवीर बोहरा भी अपनी वाइफ के साथ सिद्धार्थ के घर पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

कार देखकर कैमरा मैन ने कहा 'गरीब'

कार देखकर कैमरा मैन ने कहा 'गरीब'

दरअसल, शुक्रवार को करणवीर बोहरा अपनी पत्नी टीजे सिद्धू के साथ सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला और उनकी दोस्त शहनाज गिल से मिलने उनके घर पहुंचे थे। दोनों लोग अपनी कार 'सियाज' में बैठकर सिद्धार्थ के घर पहुंचे तो यहां मौजूद एक कैमरा मैन ने उनको 'गरीब' कह दिया, जिसका वीडियो खुद करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

क्या हम यहां 5 स्टार अपीयरेंस देने के लिए आए थे?

क्या हम यहां 5 स्टार अपीयरेंस देने के लिए आए थे?

करणवीर बोहरा ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें साफ सुनाई दे रहा है कि कैमरामैन उनके लिए कहा रहा है कि सियाज गाड़ी में आया है ये तो गरीब दिख रहा है। वहीं उन्होंने इसके कैप्शन में अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा कि 'सियाज गाड़ी में आए हैं गरीब लग रहे हैं, बहुत दुख है, क्या हम यहां 5 स्टार अपीयरेंस देने के लिए आए थे? हम यहां एक ऐसी मां से मिलने आए थे, जिसने अभी-अभी अपना एक बेटा खोया है, लेकिन इस दुख की घड़ी में प्रेस के कुछ लोग यही नोटिस करते हैं? यह वही है जो प्रेस के लोगों को बदनाम करते हैं।

 करणवीर का ये पोस्ट हुआ वायरल

करणवीर का ये पोस्ट हुआ वायरल

वीडियो में आप देख सकते है कि करणवीर कुछ पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे थे। वहीं बात पूरी हो जाने के बाद वह अपनी कार Ciaz के अंदर गए और वहां से रवाना हो गए। वहीं इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाला कैमरा मैन उनको गरीब कहकर बुला रहा है। एक्टर की ओर से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 11 लाख 67 हजार के ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वहीं यूजर भी कैमरापर्सन की इस हरकत पर उसकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

कई टीवी सितारों ने भी दिया अपना रिएक्शन

कई टीवी सितारों ने भी दिया अपना रिएक्शन

वहीं इस वीडियो पर कई टीवी सितारों ने भी अपना रिएक्शन दिया है, उनमें से एक कुशाल टंडन थे, जिन्होंने कमेंट सेक्शन पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए लिखा यह बहुत दुखद है। आपको बता दें कि 1 सितंबर को कुछ दवा लेने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला सो गए थे, जिसके बाद जब वो सुबह उठे नहीं तो उनकी मां उनको कूपर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+