Karan Veer Mehra: पहलगाम हमले पर करण वीर मेहरा ने पढ़ी कविता, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई लताड़
Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो एक कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वो वायरल हो गया है। जिसे देख यूजर्स ने करणवीर मेहरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों ने उनसे वीडियो डिलीट करने की भी मांग की है।
करणवीर जो कविता पढ़ रहे हैं, उसके बोल हैं, बांट दिया इस धरती को,क्या चांद सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है,आबे जमजम भी पानी, पंडित भी पिए, मौला भी पिए। तो पानी का मज़हब क्या होगा? एक है सूरज, चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी, तो पूछो इन फिरकापरस्तों से क्या हवा भी नई चलाओगे? नस्लों का जो करे बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है, सवाल तो बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी है? बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुसलमान, कोई सिख, कोई ईसाई, बस सब ने इंसान ना होने की एक कसम खाई है।

इसी वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स ने करण वीर मेहरा की खिंचाई करनी शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने कमेंट्स में जो लिखा है, उसे हम ना लिख सकते हैं और न ही आपको ट्वीट दिखा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसी सिचुएशन में एक्टिंग कर रहा है। शर्म तो कर ले। दूसरे ने लिखा, भाई आंसू आ गये देख कर। वॉऊ बिल्कुल भी नहीं पता चल रहा की एक्टिंग है।
बता दें, पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया और उनकी नृशंस हत्या कर दी। इसमें 28 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद से पूरे देश में गुस्सा है। लोग सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रह हैं। हालांकि भारत सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications