क्यों बेटी देवी का चेहरा नहीं दिखाते करण सिंह ग्रोवर? बताया कब करेंगे रिवील, बोले- 'उसका चेहरा दिखाने की...'
Karan Singh Grover Daughter Devi: करण सिंह ग्रोवर हाल ही में फिल्म फाइटर में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी की है। अब फिल्म को मिली सफलता के बाद एक्टर अपनी बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी पूरे एक साल की हो चुकी है। कपल आए दिन अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालांकि कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा अब तक रिवील नहीं किया। हालांकि फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब खुद एक्टर ने इसके पीछे की वजह बताई।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में जब करण सिंह ग्रोवर ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने अब तक अपने बेटी देवी का चेहरा नहीं दिखाया। एक्टर ने कहा, 'बिपाशा ने कहा है कि हमें उसका चेहरा दिखाने की इजाजत नहीं है। इसलिए जब तक हमें इस बात की इजाजत नहीं मिलेगी हम तब तक उसका चेहरा नहीं दिखाएंगे।'
करण सिंह ग्रोवर आगे कहा कि, 'इसके अलावा, ऐसा नहीं है कि हमें उसका चेहरा या कुछ भी छिपाना होगा क्योंकि वह हमेशा हर किसी को नमस्ते कहना चाहती है, हर समय की तरह। हर बार जब पैपराजी और वहां मौजूद सभी लोग से मिलते हैं। मुझे लगता है कि हम उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि हम उसका चेहरा फिलहाल नहीं दिखाना चाहते। हर इंसान को देखती है, और 'हाय' कहती है, और मैं कहता हूं, 'देवी, कृपया इसे रोकें।'
बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल साल 2016 में हुई थी। ये करण की तीसरी शादी है। शादी के 6 साल बाद कपल की बेटी देवी का नवंबर 2022 में हुआ था। जो कि अब एक साल की हो चुकी है। फिलहाल बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बनाकर अपनी बेटी का ख्याल रखने में बिजी हैं। एक्ट्रेस अक्सर उसके साथ की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications