Popular Gay Celebrities: बॉलीवुड के वो मशहूर सितारे जो खुद को कहते हैं 'गे', एक ने तो करा डाला सेक्स चेंज
देश में अब गे, लेस्बियन जैसे शब्द आम हो चुके हैं। लोग अब बदलते वक्त के साथ इस चीज को खुलकर स्वीकार करने लगे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने गे होने की बात खुलकर स्वीकार की।
Story Bollywood Celebs Gay: भारत में बदलते वक्त के साथ समलैंगिक के बारे में लोग अब खुलकर बात करने लगे हैं। वहीं धीरे-धीरे लोग इसे सरेआम स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री इससे कैसे पीछे रह सकता है। ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने इस बात को कबूल किया है कि वह गे या लेस्बियन हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।
करण जौहर
जब भी इंडस्ट्री में समलैंगिक जैसा मुद्दा उठता है तो सबसे पहले करण जौहर का नाम लिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माता ने रेआम स्वीकार किया है कि वो गे हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड पार्टीज या फिर अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इस बात को खुलकर स्वीकार किया है।

मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कई फेमस एक्ट्रेसेस के आउटफिट डिजाइन किए हैं। उन्होंने कई मौको पर ये बात खुद कबूल की है कि वह गे हैं।
बॉबी डार्लिंग
बॉबी डार्लिंग ने अपने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें घर में बुरी नजर से देखा जाता था। उन्होंने इस बात को कभी नहीं छिपाया कि वह गे हैं। कहा ये भी जाता है कि बॉबी डार्लिंग ने अपना सेक्स चेंज कराया है।
रोहित बहल
रोहित बहल भी एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने समलैंगिक होने की खुद मीडिया के सामने स्वीकार की थी। रोहित ने कभी भी इस चीज को छिपाया नहीं।
ईमान सिद्दीकी
मशहूर फैशन डिजाइनर ईमान सिद्दीकी जो कि बिग-बॉस सीजन 6 का हिस्सा थे उन्होंने शो में खुद इस बात सभी के सामने कबूल किया था कि वह गे हैं। हालांकि जैसे ही वह शो से बाहर हुए तो वह मीडिया के सामने अपने गे वाले बयान से तुरंत पलट गए थे।












Click it and Unblock the Notifications