Karan Johar: 'मेहनत धक्के खा रही, और किस्मत महलों में...', आखिर करण जौहर ने किसके लिए लिखा ये नोट?

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Karan Johar फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर को अलविदा कहा था इससे पहले वह अपने शो कॉफी विद करण को लेकर लगातार सुर्खियों में थे। करण जौहर ने भले ही ट्विटर से दूरी बना ली हो लेकिन वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब इन्हीं सबके बीच करण का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

करण जौहर ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

करण जौहर ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

करण जौहर इंस्टाग्राम पर आए दिन पोस्ट शेयर करते रहते हैं। जिसकी वजह से कई बार वह खूब सुर्खियों में भी रहते हैं। इस बार उनके खबरों में आने की वजह है उनके द्वारा शेयर किया गया क्रिप्टिक नोट, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस नोट में करण जौहर ने कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान है।

'मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है और...'

'मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है और...'

दरअसल, करण जौहर ने कुछ घंटों पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये नोट शेयर किया है। हालांकि इस नोट पर उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा है। इस नोट को शेयर कर करण ने लिखा, "मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है.. और किस्मत महलों में राज कर रही है...मैंने अभी इसे सुना और इसे शेयर किया"। इस पोस्ट के करिए करण जौहर का किसकी तरफ इशारा था इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

ऑनलाइन नेगेटिविटी से परेशान हुए करण

ऑनलाइन नेगेटिविटी से परेशान हुए करण

फिल्म निर्माता करण जौहर को भाई-भतीजावाद और इंडस्ट्री में स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए भी ट्रोल किया जाता है। हाल ही में, कॉफी विद करण के आखिरी एपिसोड में फिल्म निर्माता ने इस बारे में कहा था कि वह इस तरह की नेगेटिविटी से ऑनलाइन कैसे निपटते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें कई वर्षों तक इन सबसे से गुजरना पड़ा।

करण जौहर ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट

करण जौहर ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट

हाल ही में, करण जौहर ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। डिलीट करने से पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, "केवल और अधिक सकारात्मक ऊर्जा के लिए जगह बनाना और यह उसी की ओर एक कदम है। अलविदा ट्विटर!" करण जौहर के ट्विटर डिलीट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। यूजर्स का कहना था कि ये सब एक ड्रामा है।

करण जौहर का वर्कफ्रंट

करण जौहर का वर्कफ्रंट

करण जौहर फिलहाल अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और हाल ही में वह आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म निर्माता के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अगले साल फरवरी 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा 'कॉफी विद करण' का अगला सीजन भी जल्द रिलीज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+