'ये उनके कर्मों का फल है', आखिर में 'धनलक्ष्मी' क्यों रह जाती हैं अकेली? करण जौहर ने बताई ये बड़ी वजह
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जया बच्चन ने 'धनलक्ष्मी रंधावा' का किरदार निभाया। जिसकी वजह से एक्ट्रेस खूब वाहवाही बटोर रही हैं।
Jaya Bachchan Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 18 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री की भी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच जया बच्चन बनी 'धनलक्ष्मी रंधावा' के किरदार के लिए खूब वाहवाही लूट रही है।
जया बच्चन बनीं धनलक्ष्मी
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जया बच्चन ने 'धनलक्ष्मी रंधावा' का किरदार निभाया है। जो कि बेहद घमंडी होती है और पूरी परिवार अपने नियम थोपती है। उन्हें लगता है कि उनके बिना घर का पत्थर भी हिल नहीं सकता। फैंस का मानना है कि जया बच्चन ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है और उनकी शानदार एक्टिंग से फैंस काफी खुश हैं।

पोते की शादी में नहीं होती शामिल
लेकिन फिल्म की कहानी जब एंड पर आती है तो जया बच्चन एकदम अकेली रह जाती हैं। जबकि पूरा परिवार उनके खिलाफ होकर एकजुट हो जाता है। यहां तक कि जया बच्चन फिल्म में अपने पोते रणवीर सिंह की शादी में भी शामिल नहीं होती। अब करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर फिल्म की कहानी में ऐसा क्यों दिखाया गया।
करण जौहर बोले- ये कर्मों का फल है
करण जौहर ने कहा कि, 'ये उनके कर्मों का फल है, उन्हें अकेले ही रहना था. जो उन्हें मिलना ही था, उन्हें अकेले ही रहना था. वो शादी में शामिल नहीं हो सकती थीं और ये एक बैलेंस किया हुआ सीन था। हम उन्हें फिल्म में अकेले ही दिखाना चाहते थे। इंसान को अक्सर हर चीज की कीमत चुकानी ही पड़ती है। फिल्म में उनके भी कर्म ऐसे थे जिनसे उनको डील करना है। कुछ बातें सोचने और समझने के लिए छोड़ देना चाहिए'।
फिल्म कर रही जबरदस्त कमाई
बता दें कि, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अभी तक वर्लवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज सितारों ने भी मुख्य किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications