Karan Johar ने खोली काजोल की पोल, बताया अजय देवगन को छोड़ कभी इस एक्टर की थीं दीवानी
फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी खास दोस्त काजोल की पोल खोलते हुए बताया है कि उनका क्रश कौन था।
Karan Johar Reveals Kajol Crush: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और फिल्म निर्माता करण जौहर काफी गहरे दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म कभी खुशी कभी गम और कुछ कुछ होता है जैसी बड़ी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की लंबे समय से गहरे दोस्त हैं। इस बीच करण जौहर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड काजोल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

करण जौहर ने किया काजोल को लेकर बड़ा खुलासा
90 के दशक की मशहूर अदाकारा काजोल जल्द ही फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आने वाली हैं। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। काजोल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सभी खान एक्टर्स के साथ काम किया है। निजी जिंदगी में वह और अजय देवगन बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं। लेकिन फैंस उनकी शाहरुख खान के साथ आनस्क्रीन कैमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, काजोल का क्रश ना ही शाहरुख खान थे और उनके पति अजय देवगन। बल्कि वह एक जानेमाने बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। जिसका खुलासा अब करण जौहर ने किया है।

बताया कौन था काजोल का क्रश
हाल ही में काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सलाम वेंकी' का प्रमोशन करने टीवी शो झलक दिखला जा के सेट पर पहुंची। इस दौरान काजोल और करण जौहर ने खूब मस्ती की। वहीं शो के होस्ट मनीष पॉल ने करण जौहर और काजोल के साथ एक गेम खेला। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे की पोल खोली।

करण जौहर ने बताया कौन था वो सुपरस्टार
जब मनीष पॉल ने करण जौहर से पूछा कि, अजय देवगन को छोड़कर काजोल को किस पर क्रश था। तो इसका जवाब देने में फिल्म निर्माता ने बिना देरी किए स्लेट पर अक्षय कुमार का नाम लिखा। करण जौहर ने कहा कि, एक समय पर काजोल को अक्षय कुमार पर क्रश था। इसके अलावा करण जौहर ने पुराने दिनों को भी याद किया।

प्रीमियर में अपने क्रश को ढूंढ़ती थीं काजोल
करण जौहर ने काजोल संग अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने खुलासा कर बताया कि, उन दोनों का बॉन्डिंग तब स्ट्रांग हुई जब वह दोनों फिल्म हिना के प्रीमियर पर अक्षय कुमार के लिए गए थे। करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'पूरे प्रीमियर में काजोल अक्षय को ही ढूंढ रही थीं और इसमें मैं उनका सहारा बन गया'।

काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में काजोल के अलावा मर्दानी एक्टर विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आहना कुमरा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की खास बात ये है कि लंबे समय बाद आमिर खान और काजोल स्क्रीन शेयर करेंगे। जी हां फिल्म सलाम वेंकी में आमिर कैमियो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications