करण जौहर ने बताया अनन्या पांडे का कौन होगा ‘फ्यूचर ब्वॉयफ्रेंड’? सारा-कार्तिक के रिश्ते की भी खोली पोल

फिल्म निर्माता करण जौहर पर आरोप लगा था कि, वह अपने शो कॉफी विद करण में सेलेब्स की पर्सनल लाइफ का खुलासा करते हैं। जिसके बाद उन्होंने इस पर अब चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 14 अगस्त: फिल्म निर्माता करण जौहर का शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं। इन एपिसोड के दौरान करण जौहर ने उन सेलेब्स से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे। शो के दूसरे एपिसोड में जब बी टाउन की बेस्ट फ्रेंड्स सारा अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आए तो इस दौरान सारा ने कार्तिक संग अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की। जिसके बाद करण जौहर पर आरोप लगे कि वह बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ का खुलासा करते हैं। इस पर अब फिल्म उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

करण जौहर ने खोला कार्तिक-सारा के रिश्ते का राज

करण जौहर ने खोला कार्तिक-सारा के रिश्ते का राज

कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में करण जौहर ने सारा अली खान की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे। तो वहीं एक्ट्रेस ने कन्फर्म किया था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं। लेकिन किसी वजह से दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। हालांकि इस शो से पहले दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया था। अब दोनों के रिश्ते को लेकर करण जौहर ने एक बड़ा बयान दिया है।

'सब इस रिश्ते के बारे में जानते हैं'

'सब इस रिश्ते के बारे में जानते हैं'

करण जौहर पर आरोप लगे हैं कि वह शो के जरिए दूसरों की पर्सनल लाइफ का खुलासा करते हैं। इस पर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ते एक इंटरव्यू में कहा, 'सब इन रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं। मैंने कुछ खुद से नहीं बनाया है। सबने उन्हें साथ में देखा है।'

'जो सच है वो सच है'

'जो सच है वो सच है'

शो के दौरान सारा अली खान से जब पूछा गया कि वह आने वाले समय में किसे डेट करना चाहेंगी। तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा का नाम लिया था। इससे पहले सीजन में जब सारा अली खान करण जौहर के शो में पहुंची थी तो उन्होंने कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जताई थी। जिसकी तस्वीर आप सबके सामने है।

अनन्या पांडे इस अभिनेता को करेंगी डेट

अनन्या पांडे इस अभिनेता को करेंगी डेट

करण जौहर के शो में इस एपिसोड के बाद अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा पहुंचे। जिसको लेकर इंटरव्यू में करण जौहर ने खुलासा कर बताया कि, उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी में न्या और आदित्य रॉय कपूर को एक-दूसरे के साथ अच्छा टाइम बिताते देखा। करण जौहर ने यह भी खुलासा किया कि अनन्या जल्द ही किसी को डेट करने वाली हैं।

अर्जुन कपूर और सोनम के साथ की मस्ती

अर्जुन कपूर और सोनम के साथ की मस्ती

हाल ही में करण जौहर के 6वें एपिसोड में बॉलीवुड की भाई-बहन की जोड़ी अर्जुन कपूर और सोनम कपूर पहुंचे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए और बताया कि वह उनसे आखिर कब शादी करने वाले हैं। तो वहीं शो में करण जौहर ने अर्जुन कपूर और सोनम के साथ खूब मस्ती भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+