कभी करण जौहर को थी सही पार्टनर की तलाश, किया लव लाइफ का खुलासा, बोले-'मुझे किसी रिश्ते...'

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा करण अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े खुलासे करते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की।

फेय डिसूजा के साथ बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि वह अपनी पूरी जिंदगी में केवल डेढ़ रिलेशनशिप में रहे हैं। लेकिन जब वह साल के थे तो उन्हें एक सच्चे पार्टनर की तलाश थी। लेकिन अब 53 साल की उम्र में करण जौहर सिंगल लाइफ जी रहे हैं।

Karan Johar

करण जौहर ने कहा कि, "जब मैं 50 साल की उम्र में था तो मैंने पार्टनर की तलाश करना बंद कर दिया था। अब मैं सिंगल हूं और बहुत लंबे समय से किसी रिश्ते में नहीं हूं। दरअसल, मैं अपने पूरे जीवन में डेढ़ रिश्तों में रहा हूं। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं अपने सिंगल स्टेटस का कितना आनंद लेता हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं इसे अभी बदल सकता हूं। आपकी ज़िम्मेदारी आपके बच्चों और आपकी माँ के प्रति है, बस इतना ही।"

करण जौहर ने आगे कहा कि, 'जब मैं 40 साल का था तो मुझे एक खालीपन महसूस हुआ। लेकिन जब मैं 50 साल में पहुंचा तो मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं ये वो नहीं है जो मैं चाहता था। मैं इसे रोक नहीं रहा हूं, लेकिन अब मैं इसे सक्रिय रूप से होता नहीं देख रहा हूं। अब अगर मुझे कोई अच्छा मिला तो मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है।'

करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, साल 2023 में उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई थी। वहीं अब इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली है। अब करण जौहर की फिल्म बैड न्यूज काफी चर्चा में हैं। जिसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। देखना होगा कि फिल्म को फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+