50 साल के हुए करण जौहर, बेहतरीन फिल्मों के डॉयरेक्टर कितनी संपत्ति के हैं मालिक
50 साल के हुए करण जौहर, बेहतरीन फिल्मों के डॉयरेक्टर कितनी संपत्ति के हैं मालिक
मुंबई, 25 मई: सिल्वर स्क्रीन पर एक्ट्रेस और एक्टर की एक्टिंग अकेले दम पर दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकती। फिल्म का निर्देशक ही होता है जिसकी बदौलत सिनेमा मनोरंजक और आकर्षक बनता है। बड़े पर्दे पर हम जो कहानियां देखते हैं, वे कुछ प्रतिभाशाली दिमागों की रचनात्मक कृति हैं जिसमें हर किसी की भूमिका अहम है। लेंस के पीछे का दिमाग सबसे सरल कहानियों को एक बड़े अनुभव में बदलने के लिए जिम्मेदार होता है। करण जौहर बॉलीवुड के उन्हीं निर्देशकों में शुमार हैं जिन्होंने अपने निर्देशन के जादू से दर्शकों को आकर्षित किया है और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की है। करण जौहर जो आज अपना 50 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं वो अमीर भारतीय फिल्म निर्माताओं में शुमार हैं जिन्होंने हमें बहुत सारी बेहतरीन फिल्में दी हैं।

अरबों डॉलर के प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक हैं करण जौहर
करण जौहर एक ऐसे व्यक्ति हैं जो किंग की तरह जिंदगी जीतेहैं जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखती है। जौहर सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि अरबों डॉलर के प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक भी हैं। 25 मई 1972 को मुंबई में यश और हीरू जौहर के घर में जन्में करण जौहर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

इन फिल्मों में नजर आए करण जौहर रियालिटी शो से भी कर रहे कमाई
1989 में टीवी सीरियल इंद्रधनुष से अपने करियर की शुरूआत करने वाले करण जौहर कुछ फिल्मों में भी नजर आए। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और वेलकम टू न्यूयॉर्क में करण जौहर जहां एक्टिंग करते नजर आए वहीं पिछले कुछ सालों से करण टीवी के कई रियलिटी शो में जज की कुर्सी पर भी नजर आ रहे हैं। शो के होस्ट के तौर पर भी करण जौहर मोटी कमाई करते हैं।

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर
करण जौहर की सालाना आय 100 करोड़ रुपये है। अगर संपत्ति की बात की जाए तो करण के पास 20 करोड़ डॉलर (करीब 1450 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, ऐ दिल है समेत अन्य नायाब फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले करण कई फिल्में प्रोड्यूस भी कर चुके हैं।

एक फिल्म को डॉयरेक्ट करने के लिए करण जौहर लेते हैं इतनी फीस
करण जौहर एक फिल्म डायरेक्ट करने के लिए 2-3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। करण जौहर की एक महीने में होने वाली इनकम की बात की जाए तो वो करीब 10 करोड़ रुपये कमाते हैं वहीं सालाना कमाई की बात की जाएं तो करण जौहर एक साल में करीब 100 करोड़ रुपये कमाते हैं।

करण जौहर के पास हैं ये लग्जरी कारें
फिल्म निर्देशक करण जौहर लग्जरी कार के बेहद शौकीन हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू 760, बीएमडब्ल्यू 745, मर्सिडीद एस क्लास है जिसकी बाजार में कीतत 7.5 से 8 करोड़ रुपये तक है। धर्मा प्रोडक्शन हाउस के मालिक सेरोगेसी से दो जुड़वां बच्चों के पिता भी बन चुके हैं। उनके घर में उनकी मां और दोनों बच्चे हैं।

करण जौहर के आलीशान घर की जानिए कीमत
करण जौहर ने मुंबई में साल 2010 में 8000 स्क्वायर फीट का फ्लैट खरीदा था। जिसकी कीमत उस समय 32 करोड़ रुपये थी। मालाबार हिल्स में भी करण जौहर का एक घर है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications