Karan Johar से यूजर ने पूछा 'तुम गे हो?' डायरेक्टर ने दिया ऐसा मजेदार जवाब हो गई बोलती बंद
करण जौहर ने थ्रेड्स पर आस्क मी एनिथिंग का सेशन रखा। जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा क्या आप गे हैं? इस पर निर्माता ने मजेदार जवाब दिया।
Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर अपनी सेक्शुएलिटी की वजह से सवालों के घेरे में रहते हैं। हालांकि वह कई बार कह चुके हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब हाल ही में एक बार फिर ऐसा हुआ जब एक यूजर ने उनसे पूछा डाला कि क्या वह रियल में गे है। आइए जानते हैं इस पर करण जौहर ने क्या जवाब दिया।
करण जौहर से फैन ने 'तुम गे हो?
फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का वह जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में करण ने थ्रेड्स पर आस्क मी एनिथिंग का सेशन रखा। जिसमें फैंस ने उनसे उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। वहीं एक यूजर ने करण जौहर से पूछा-तुम गे हो? इस पर करण जौहर ने ना तो हां कहा और ना ही उन्होंने कहा बल्कि अपने मजेदार जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी।

फिल्म निर्माता ने दिया मजेदार जवाब
करण जौहर ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, "क्या आपको मुझमें दिलचस्पी है?" अब उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा आपको सबसे ज्यादा किस बात का पछतावा है। इस पर करण जौहर लिखते हैं- 'मुझे अपनी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ काम करने और उन्हें डायरेक्ट करने का मौका नहीं मिला।'
करण जौहर की अपकमिंग फिल्म
बात करें करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की तो, इसमें वह कई बड़े एक्टर्स को कास्ट कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications