Dostana 2: Karan Johar को मिल गई लेडी लक! Miss India रह चुकी साउथ की सुंदरी करेंगी लक्ष्य-विक्रांत संग सोमांस
Karan Johar की धर्मा प्रोडक्शंस अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए लेडी लक यानी लीड हीरोइन की तलाश में था। जिसकी तलाश अब पूरी हो गई है। इस फिल्म को और मेकर्स को एक फ्रेश चेहरा मिल गया है। वो कौन है? इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं।
वैरायटी इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर की फिल्म में पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। वो इस रोमांटिक कॉमेडी में लीड रोल निभाएंगी। फिल्म में उनके साथ लक्ष्य और Vikrant Massey अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

मिस इंडिया से बॉलीवुड तक का सफर
साल 2022 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी इस हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं। मुंबई में जन्मीं और कर्नाटक से जुड़ी सिनी अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक हैं। वह एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं और लंबे समय से अभिनय में करियर बनाने की इच्छुक रही हैं।
परंपरा को आगे बढ़ाता सीक्वल
गौरतलब है कि मूल फिल्म Dostana में Priyanka Chopra मुख्य भूमिका में थीं, जो स्वयं मिस इंडिया वर्ल्ड विजेता रह चुकी हैं। ऐसा लगता है कि निर्माता इस सीक्वल में भी ब्यूटी क्वीन को नायिका बनाने की परंपरा को जारी रख रहे हैं। यह फिल्म पहले 2019 में कार्तिक आर्यन, लक्ष्य और जान्हवी कपूर के साथ शुरू हुई थी, लेकिन कार्तिक के बाहर होने के बाद प्रोजेक्ट रोक दिया गया। अब स्क्रिप्ट में बड़े बदलाव किए गए हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी Advait Chandan संभालेंगे, जिन्हें Laal Singh Chaddha के लिए जाना जाता है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज
Dharmatic Entertainment इस फिल्म को एक फीचर प्रोजेक्ट के रूप में विकसित कर रही है, जिसे Amazon Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कहानी दो भाई-बहनों और एक युवक के बीच उलझे रोमांस के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें कॉमेडी ऑफ एरर्स का तड़का होगा। स्क्रिप्ट में बदलाव के चलते शूटिंग इस साल की तीसरी तिमाही तक टाल दी गई है। बड़े बजट और नए चेहरों के साथ 'दोस्ताना 2' से दर्शकों को हल्की-फुल्की लेकिन मनोरंजक कहानी की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications