Karan Johar Birthday: करण जौहर ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन, देर रात बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये दोस्त

करण जौहर ने अपनी देर रात की जन्मदिन की पार्टी में खाने-पीने की चीजों का खास ध्यान रखा था। स्पशेल डिशेज और खास स्वीट्स के लिए करण जौहर ने अपने जन्मदिन पर सेलिब्रिटी शेफ को घर बुलाया था।

मुंबई, 25 मईः बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और थोड़ी बहुत एक्टिंग करने वाले करण जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात उन्होंने घर पर अपने जन्मदिन की एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था, जहां पर उनके कुछ करीबी दोस्त आधी रात को बर्थडे का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। देर रात पैपराजी ने करण जौहर की बिल्डिंग के पास गौरी खान, महीप कपूर, फराह खान और सीमा सचदेव को अपने कैमरे में कैद किया था। अपने 50वें जन्मदिन को यादगार बनाने और अपने दोस्तों को खुश करने के लिए करण जौहर ने काफी अच्छा इंतेजाम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडस्ट्री में जबरदस्त पार्टी देने के लिए मशहूर करण जौहर ने अपने जन्मदिन पर किसी भी चीज की कमी नहीं छोड़ी थी ताकि उनके घर पहुंचे सभी दोस्त बर्थडे पार्टी का जमकर मजा ले सकें।

karan johar

करण ने बुलाया था सेलिब्रिटी शेफ
खबर है कि करण जौहर ने अपनी देर रात की पार्टी में खाने-पीने की चीजों का खास ध्यान रखा था। स्पशेल डिशेज और खास स्वीट्स के लिए करण जौहर ने अपने जन्मदिन पर सेलिब्रिटी शेफ को घर बुलाया था। करण जौहर की बिल्डिंग में एंट्री करते ही दूर से ही गोल्डन रंग के बलून्स दिखाई दे रहे थे। इन बलून्स पर काले अक्षरों में हैप्पी बर्थडे केजेओ लिखा हुआ था। पार्टी से सामने आई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पार्टी में पहुंचे थे ये खास लोग
करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अकेले ही आई थीं. उनके साथ शाहरुख खान नहीं थे और न ही बच्चों में से कोई। दरअसल जिन पार्टीज में शाहरुख खान गौरी के साथ नहीं जा पाते वहां पर गौरी अपने बेटे आर्यन या फिर बेटी सुहाना के साथ पहुंचती हैं. लेकिन करण जौहर की बर्थडे पार्टी में गौरी अकेली पहुंची थीं। पार्टी में फराह खान ने संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर साथ एंट्री की थी। पार्टी में करण जौहर के खास दोस्त अपूर्व मेहता अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे. इस पार्टी में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने भी शिरकत की। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करण जौहर ने अपने 50वें बर्थडे का न्योता सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी दिया था लेकिन इनमें से कोई भी देर रात वाली पार्टी में मौजूद नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+