Karan Deol की शादी में पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए धर्मेंद्र, दूर-दूर तक नहीं दिखीं हेमा मालिनी
सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी कर ली। अब फंक्शन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Dharmendra First Wife Prakash Kaur: सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी कर ली। उनकी शादी में देओल परिवार ने खूब एंजॉय किया। अब करण ने शादी के फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
धर्मेंद्र ने पहली पत्नी के साथ दिया पोज
इन तस्वीरों में सबसे खास बात ये है कि लंबे समय बाद धर्मेंद्र पाजी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दादा-दादी ने मिलकर अपने पोते और उसकी पत्नी को जिंदगी की नई शुरूआत पर आशीर्वाद दिया। इस दौरान धर्मेंद्र काफी खुश नजर आए।

दादा-दादी ने पोते को दिया आशीर्वाद
पहली तस्वीर में करण और दृषा को फेरों के लिए बैठते वक्त देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने करण और दृषा के कंधों पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं इसकी अगली तस्वीर में सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल भी नजर आए। इसके अलावा अन्य फैमिली मेंबर्स ने शादी में कपल के साथ जमकर पोज दिए।
फैंस को आई हेमा मालिनी की याद
लेकिन शादी में लोगों ने सबसे ज्यादा हेमा मालिनी को मिस किया। पूरी शादी में हेमा कहीं भी नजर नहीं आई। करण देओल की फोटोज में भी हेमा की उनके साथ कोई भी तस्वीर नहीं है। हालांकि कुछ फैंस ने करण देओल को शादी की बधाई दी। फिलहाल देओल परिवार के खास मोमेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
करण देओल की शादी में शामिल हुए ये सितारे
बता दें कि, करण देओल और दृशा की शादी में केवल उनके परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए। हालांकि इसके बाद मुंबई में एक वेडिंग रिसेप्शन रखा गया जिसमें सलमान खान, आमिर खान, सुभाष घई, प्रेम चोपड़ा, पूनम ढिल्लो, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे तमाम बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications