Kapoor Family Tree: कैसा है निर्मल कपूर का परिवार? जानें फैमिली में कौन-कौन हैं सदस्य और क्या करते हैं ये लोग
Kapoor Family Tree: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म मेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का गत 2 मई 2025 को निधन हो गया है। खबर है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। अस्पताल में एडमिट थीं और फिर अचानक ही उनकी मौत हो गई।
अनिल कपूर की मां की मौत
निर्मल कपूर की उम्र 90 साल थी। पिछले हफ्ते उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं। सभी लोग निर्मल कपूर को श्रदांजलि देने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

निर्मल और सुरिंदर कपूर ने मेहनत से खड़ा किया परिवार
-आपको बता दें कि निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जानकारी के अनुसार निर्मल कपूर ने साल 1955 में मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से शादी की थी। निर्मल और सुरिंदर कपूर ने बड़ी मेहनत से अपना पूरा परिवार पाला था और इंडस्ट्री में कपूर खान की एक अलग पहचान बनाई थी।
-पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहने से लेकर बॉलीवुड में सफल करियर बनाने तक का निर्मल और सुरिंदर कपूर का ये सफर कई उतार-चढ़वा से भार हुआ था। हालांकि दोनों ने एक दूसरे का सपोर्ट किया था और अपने बच्चों को बॉलीवुड में खड़ा करवाया था।
सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर के बच्चे
-कपूर परिवार के मुखिया यानी सुरिंदर कपूर का जन्म ब्रिटिश भारत के पेशावर (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। इसके बाद सुरिंदर कपूर की निर्मल कपूर से शादी हुई। दोनों के चार बच्चे हुए। तीन बेटे- बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर। साल 2011 में सुरिंदर कपूर की मौत हो गई थी। वहीं अब साल 2025 में निमर्ल कपूर का भी निधन हो गया है।
-निर्मल कपूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। वह सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर दादी थीं।
बड़े बेटे बोनी कपूर का परिवार
-बोनी कपूर, निर्मला और सुरिंदर कपूर के बड़े बेटे हैं। बोनी कपूर की दो शादियां हुईं। पहली शादी मोना शौरी से साल 1983 में हुई। हालांकि, 1996 में दोनों अलग हो गए थे। मोना और बोनी कपूर के दो बच्चे- एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।
-बोनी कपूर ने दूसरी शादी एक्ट्रेस श्रीदेवी से की थी। श्रीदेवी के साथ उनकी दो बेटियां- जाह्नवी और खुशी कपूर हैं। आपको बता दें कि बोनी कपूर की दोनों पत्नियां- मोना शौरी और श्रीदेवी, की मौत हो चुकी है। वहीं बोनी के चारों बच्चों में से किसी की भी शादी नहीं हुई है। हालांकि जाह्नवी, खुशी और अर्जुन कपूर फिल्मों में एक्टिंग करते हैं जबकि अंशुला अपना बिजनेस करती हैं।
अनिल कपूर का परिवार
-निर्मल और सुरिंदर कपूर के दूसरे बेटे अनिल कपूर एक फेमस बॉलीवुड एक्टर हैं। अनिल कपूर ने साल 1984 में सुनीता कपूर से शाकी की थी। सुनीता और अनिल कपूर की दो बेटियां- एक्ट्रेस सोनम कपूर और प्रोड्यूसर रिया कपूर हैं। इसके अलावा उनका एक बेटा एक्टर हर्षवर्धन कपूर भी है।
- एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई है। सोनम कपूर कुछ समय पहले ही बेटे वायु की मां बनी हैं। वही अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर की शादी निर्माता-निर्देशक करन बूलानी से हुई है। वहीं 34 के बेटे हर्षवर्धन कपूर अभी भी सिंगल हैं।
संजय कपूर का परिवार
निर्मल और सुरिंदर कपूर के छोटे बेटे संजय कपूर हैं। संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। इनके दो बच्चे- बेटी शनाया कपूर और बेटा जहान कपूर हैं। जहान कपूर ने हाल ही में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर ली है, वहीं शनाया भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। फिलहाल वह मॉडलिंग करती हैं।
बेटी रीना कपूर का परिवार
-निर्मल कपूर और सुरिंदर कपूर की बेटी रीना कपूर की शादी संदीप मारवाह से हुई है। संदीप मारवाह एक भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक, शिक्षक, पत्रकार और बिजनेसमैन हैं। वह एशियन अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन और नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह मिस अर्थ इंडिया की सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी हैं।
-वहीं रीना कपूर ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर रखी है। रीना और संदीप के दो बेटे- मोहित और अक्षय हैं। रीना के बड़े बेटे मोहित मारवाह ने फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। वहीं अक्षय मारवाह एक एंटरप्रेन्योर हैं।












Click it and Unblock the Notifications