लग्जरी कार लेकर वॉक पर निकले कपिल शर्मा, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं मजे
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक जानदार तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह ऑरेंज स्वैंकी कार के सामने खड़े हैं।
मुंबई, 8 जुलाईः अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से लोगों को बेशुमार हंसाने वाले कपिल शर्मा इन दिन अमेरिका में मौजूद हैं। इन दिनों मेडियन कपिल शर्मा टीवी स्क्रीन से दूर अपने साथियों के यूएस टूर पर हैं। टोरंटो और वैंकूवर में सक्सेसफुल इवेंट करने के बाद कपिल इन दिनों अपनी टीम के साथ कनाडा में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने भले ही टीवी से ब्रेक लिया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपे फैंस को हर रोज अपनी लाइफ का अपडेट दे रहे हैं। कपिल सोशल मीडिया पर भी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं।

लग्जरी कार लेकर वॉक पर जा रहे कपिल
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक जानदार तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह ऑरेंज स्वैंकी कार के सामने सेम कलर की जैकेट, शॉर्ट्स, कैप और स्नीकर पहने स्टाइलिश रूप में खड़े हैं। वह कैमरे पर स्टाइलिश पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल ने अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा है- कार में वॉक करने जा रहा हूं। इस तस्वीर और उसके कैप्शन को देखने बाद फैंस मजेदार कमेंट्स करते हुए कपिल शर्मा की टांग खींच रहे हैं। कपिल शर्मा ने अपनी फोटो पर कैप्शन के साथ दो इमोजी भी शेयर की हैं। कपिल के इस पोस्ट पर फैंस खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस ले रहे हैं कपिल शर्मा के मजे
कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर उनके फैंस, दोस्त और कई सेलेब्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या बात है कप्पू पाजी, लगता है सोनी वालों ने पगार बढ़ा दी आपकी। वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है- बड़े लोग कुछ भी कर सकते हैं। एक और यूज ने लिखा है- ये तो सिर्फ कपिल सर ही कर सकते हैं। आपको बता दें कि कपिल का अगला शो न्यूयॉर्क में होने वाला था, लेकिन अब वो स्थगित हो गया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल और उनकी टीम वीजा समस्याओं की वजह से शो नहीं कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications