Kapil Sharma: दवाई या जिम? कपिल शर्मा ने कैसे घटा लिया 11 किलो वजन? बॉडी देख लोगों का घूम गया सिर
Kapil Sharma Weight Loss: मशहूर कॉमेडियन और कपिल शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था जिसके बाद से लोग उनकी बॉडी को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।
कपिल शर्मा की बॉडी देख लोग हुए शॉक्ड
आपको बता दें कि कपिल शर्मा इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 3 के साथ वापसी की तैयारी में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया था। एयरपोर्ट से कपिल शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका कम होता वजन साफ दिखाई दे रहा है।

कपिल शर्मा का दमदार वेट लॉस और ट्रॉसफॉर्मेशन
कपिल शर्मा के दमदार वेट लॉस और ट्रॉसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि जहां कई लोग वजन घटाने के लिए कपिल शर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ये चिंता हो गई है कि कहीं कॉमेडियन ने वजन कम करने के अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ तो नहीं किया है। लोगों को कॉमेडियन के वजन कम करने के तरीकों को लेकर चिंता हो रही है।
कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर हो रही चर्चा
-कपिल शर्मा हाल ही में स्टाइलिश टील को-ऑर्ड सेट पहने हुए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। उनके बेहद पतले दिखने की वजह से लोग चौंक गए हैं। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर चर्चा करने लगे हैं। लोग उनके इस बदलाव के बारे में बातें कर रहे हैं।
-सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के दुबले शरीर को लेकर हलचल मच गई है। यूजर्स ये जानना चाहते हैं कि कपिल शर्मा ने इतने कम समय में अपना वजन कैसे कम कर लिया। लोग कपिल शर्मा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कॉमेडियन के शरीर में हुआ बड़ा बदलाव
कॉमेडियन के शरीर में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर कई लोग चिंतित हो गए हैं। कुछ लोगों का अनुमान है कि जल्द से जल्द वजन कम करने के लिए कपिल शर्मा ने ओजेम्पिक जैसे ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी वजन घटाने की चीजों का इस्तेमाल किया होगा, जो इस वक्त दुनिया भर में धूम मचा रहा है। ऐसे में कॉमेडियन के फैंस ने उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई है।
कपिल शर्मा ने कैसे कम किया 11 किलो वजन?
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा लॉकडाउन के बाद से ही अपनी फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साल 2020 में कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान, कपिल शर्मा ने लगभग 11 किलो वजन कम करने का खुलासा किया था। वहीं अर्चना पूरन सिंह ने 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
-इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह कह रही थीं कि शो के होस्ट कपिल शर्मा का वजन 92 किलो से 81 किलो हो गया है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन में डाइट एक बड़ा कारण था। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि कपिल शर्मा ने वजन कम करने के लिए अपना वर्कआउट रूटीन काफी सख्त खा था। वह हर रोज लगभग 2 घंटे जिम में हार्ड वर्कआउट करते थे। उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन में किकबॉक्सिंग को भी शामिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications