Kapil Sharma Show: अजय देवगन ने कपिल की पर्सनल लाइफ से जुड़ा पूछा ऐसा सवाल, क्लीन बोल्ड हुए कॉमेडियन
नई दिल्ली, 20 अगस्त। टीवी का फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो 21 अगस्त को सोनी टीवी पर रात 9.30 पर प्रसारित होने जा रहा है। एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। शो के पहले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर भुज फिल्म के एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस नोरा फतेही शिरकत करेंगे। ये पहला एपिसोड बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अजय देवगन कपिल शर्मा ने ऐसा प्रश्न किया कि वो शर्म से लाल होते हुए क्लीन बोल्ड हो गए।

अजय देवगन होंगे कपिल शर्मा शो के पहले मेहमान
अभिनेता अजय देवगन द कपिल शर्मा शो के आगामी नए सीजन के पहले मेहमानों में से एक हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने पर प्रसारित होने वाले कपिल शर्मा शो में मेजबान कपिल शर्मा से अजय देवगन ने बच्चों को लेकर ऐसा सवाल पूछा जिसको सुनकर वो शर्म से लाल-लाल हो गए। अजय देवगन कपिल शर्मा की टांग खींचते हुए नजर आएंगे।

अजय देवगन ने कपिल से पूछा ये सवाल
शो शुरू होते ही अजय अपने मजाक करते हुए कपिल से पूछा
तेरा शो तो जनवरी में बंद हुआ था ना और और फरवरी में बच्चा हो गया? अजय की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं।

कपिल ने शर्म से लाल होते दिया ये जवाब
कपिल ने जवाब दिया,
फरवरी में तो प्रोडक्ट रिलीज हुआ ना? शूटिंग तो 9 महीने से चल ही रही थी।
उनके मजाकिया जवाब सुनकर अर्चना पूरन सिंह ठहाके मार कर हंसने लगी और सीरियस नजर आने वाले अजय देवगन की भी हंसी छूट गई।

शनिवार रात साढ़े नौ पर शुरू हो रहा कपिल शर्मा शो
शो के प्रोमो वीडियो को रिलीज करते हुए चैनल ने लिखा पूरा हिंदुस्तान कपिल शर्मा शो में हंसने को तैयार हो जाए ! और इस जश्न में चार चांद लगाने, अजय देवगन औरअक्षयकुमार, आ रहे हैं। इस बार TheKapilSharmaShow देखिए कल से, शनि-सूर्य रात 9:30 बजे, केवल सोनी टीवी पर।

कपिल शर्मा ने बेटे के जन्म से पहले लिया था ब्रेक
बता दें कपिल शर्मा ने अपने बेटे त्रिशान के जन्म से पहले शो से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ और उनके बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं। दंपति पहले से ही बेटी अनायरा के माता-पिता थे। शो अब उन्हीं कलाकारों के साथ लौट रहा है- कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती।

अजय अपनी फिल्म भुज के प्रमोशन करते आएंगे नजर
अजय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के प्रमोशन के लिए शो में आएंगे। उनके साथ को-स्टार नोरा फतेही भी शामिल होंगी। प्रोमो के दूसरे हिस्से में, अजय कपिल को नोरा से दूर धकेलते हुए दिखाई दे रहे है। भुज में अजय एक एयर फोर्स ऑफीसर की भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित है, विशेष रूप से यह कहानी है कि कैसे भुज के पास के गांवों की 300 महिलाओं ने रातों-रात एक नष्ट हो चुके रनवे की मरम्मत की। इसमें संजय दत्त, शरद केलकर और एमी विर्क भी हैं। फिल्म को ज्यादातर निगेटिव समीक्षा मिली।












Click it and Unblock the Notifications