Kapil Sharma Net Worth: दुनिया को हंसाने वाले कपिल शर्मा कितनी संपत्ति के हैं मालिक, जानिए

नई दिल्‍ली, 02 अप्रैल: कपिल शर्मा 2 अप्रैल 2022 को अपना 41 वां बर्थडे मनाया। टेलीविजन के जरिए दुनिया भर के लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा आए सुर्खियों में बने रहते हैं। कपिल शर्मा शो भारत ही नहीं विदेश में भी खूब लोकप्रिय है और शो के दर्शक कपिल से इमोशनली अटैच हो चुके हैं। एक पुलिस कर्मचारी के घर में जन्‍में कपिल शर्मा जिन्‍होंने कभी पीसीओ में नौकरी की वो ही आज अपने परफेक्ट कॉमिक टाइम और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर से दुनिया भर को हंसा रहे हैं और जमकर कमाई कर रहे हैं। पंजाब के अमृतसर के एक मामूली से परिवार में जन्‍में कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के दम पर आज करोड़ो के मालिक बन चुके हैं।

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं अब कपिल शर्मा करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा के पास कितनी संपत्ति है?

एक शो के लिए कितना चार्ज करते हैं कपिल शर्मा

एक शो के लिए कितना चार्ज करते हैं कपिल शर्मा

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा एक कॉमेडी शो के लिए करीब 40 से 90 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वर्तमान में, उनकी कुल संपत्ति जिसमें लक्जरी कारों और आलीशान घर जैसी संपत्ति शामिल है।

300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं कपिल शर्मा

300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं कपिल शर्मा

अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर से दुनिया को हंसाने वाले कपिल शर्मा इस समय वह 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। कपिल इन दिनों सोनी टीवी के अलावा नेट फ्लिक्‍स पर भी अपने एक शो में जनर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा के पास है ये लग्जरी गाड़िया

कपिल शर्मा के पास है ये लग्जरी गाड़िया

जिनकी कॉमेडी में हमेशा मध्‍यवर्गीय परिवार और कमाई, पैसा शामिल रहता है, उस कॉमेडियन कपिल शर्मा के पास रिपोर्ट्स के अनुसार लग्जरी गाड़ियों का जबरदस्‍त कलेक्शन है। उनके पास Mercedes Benz S Class के साथ-साथ Mercedes Benz C Class भी है। इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ रुपये की वॉल्वो X90 भी है। उनके पास 15 लाख रुपये की कीमत की हायाबुसा बाइक है।

पंजाब में ऑलीशान फार्महाउस और मुंबई में है अपार्टमेंट

पंजाब में ऑलीशान फार्महाउस और मुंबई में है अपार्टमेंट

अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा के पास पंजाब में उनका लग्जरी फार्महाउस है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनका मुंबई में एक बेहद लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। कपिल शर्मा के पास खुद की वैनिटी वैन भी है। इस वैन में ऑलीशान सुविधाएं रखने के लिए कॉमेडियन ने करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू फिल्‍म से कपिल को लगा था झटका

बॉलीवुड में डेब्यू फिल्‍म से कपिल को लगा था झटका

कपिल टीवी शोज के बॉलीवुड में अपने प्रोड्क्‍क्शन हाउस से एक फिल्‍म भी की। कपिल ने 'किस किस को प्यार करूं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। जिसके बाद लंबा चूना लगने के बाद कपिल ने‍ फिल्‍म मेंं एक्टिंग करने से तौबा कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+