'अगर 8 घंटे में जवाब नहीं दिया तो...', कपिल शर्मा, रेमू डिसूजा, राजपाल यादव को मिली जान से मारने की धमकी

Kapil Sharma Death Threat: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कपलि शर्मा को को जान से मारने की धमकी मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
आपको बता दें कि गत 16 जनवरी 2025 को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक अनजान शख्स ने चाकू से 6 बार वार किया था। इस जानलेवा हमले में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे। फिलहाल वह ठीक हैं और अस्पताल से घर वापस आ गए हैं लेकिन अब कपिल शर्मा पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

Kapil Sharma Death Threat

कपिल शर्मा के सहयोगियों को भी मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल शर्मा के अलावा उनकी सहकर्मी सुगंधा मिश्रा, करीबी दोस्त एक्टर राजपाल यादव और कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डीसूजा को भी धमकी भरा ईमेल आया है। इस खबर के सामने आने के बाद से एक बार फिर से एंटरटेनमेंट जगत में सनसनी मच गई है।

22 जनवरी 2025 को मिली जान से मारने की धमकी

खबर है कि कपिल शर्मा को गत 22 जनवरी 2025 को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉमेडियन को ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है। अब पुलिस इस मामले की गजांच कर रही है। इस खबर से कपिल शर्मा के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस तक परेशान हो गए हैं।

राजपाल यादव ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इन धमकी भरे मैसेज में कपिल शर्मा के परिवार और करीबी सहयोगियों को भी निशाना बनाया गया है। इस मामले में राजपाल यादव ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने भी इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। अंबोली पुलिस ने राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पाकिस्तान से भेजे गए हैं धमकी भरे ई-मेल

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता चला है कि ये धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए हैं। ईमेल एड्रेस [email protected] के जरिए सेलेब्स को धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। मेल भेजने वाले ने अपना नाम विष्णु बया है। ईमेल मे दावा किया गया है कि वह मशहूर हस्तियों की हालिया गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

क्या लिखा है धमकी भरे ई-मेल में

-धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है- हम आपके हाल के कार्यों पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि एक संवेदनशील मामले को आपके ध्यान में लाना जरूरी है। ये कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि आप इस मैसेज को सीरियसली लें।

-ईमेल में आगे की चेतावनियों में मांगें पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इसमें आठ घंटे के भीतर जवाब की मांग की गई है और चेतावनी भी दी गई है। साथ ही ये भी लिखा गया है कि अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।

कपिल शर्मा ने नहीं की कोई टिप्पणी

कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर को लेकर अभी तक कॉमेडियन या फिर उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। न ही कोई आधिकारिक बयान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+