कपिल शर्मा के प्रोफेसर ने कहा- हीरोइनों से फ्लर्ट बंद करो, कॉमेडियन ने बताया किसके कहने पर करते हैं ये सब
मुंबई, 1 फरवरी: एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। खासतौर से टीवी पर आने वाले कपिल शर्मा शो को लेकर वो खूब सुर्खियां पाते हैं। बड़े-बड़े स्टार फिल्म प्रमोशन के लिए उनके शो पर पहुंचते हैं। इस दौरान कपिल अक्सर ही हीरोइनों के साथ हंसी मजाक और फ्लर्ट करते देखे जाते हैं। कई लोगों को ये अच्छा भी लगता है लेकिन उनके टीचर ने उनसे ये सब बंद करने को कहा है।

प्रोफेसर ने खोले कपिल के राज
कपिल शर्मा इन दिनों नेटफ्लिक्स स्पेशल, आई एम नॉट डन येट को लेकर लोगों से बात कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक वर्चुअल इवेंट में प्रशंसकों के साथ बातचीत की। अभिनेत्री रवीना टंडन और कपिल के पुराने ड्रामा टीचर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कपिल शर्मा ने बताया कि कॉलेज में उनकी उपस्थिति कम थी और पहले साल तो फेल भी हो गए थे। हालांकि उन्होंने थियेटर में कई ट्राफियां जीती थीं।

कपिल सांप से कैसे बचे थे
इस दौरान कपिल के कॉलेज के प्रोफेसर, जो इस समय अमृतसर में रहते हैं। उन्होंने कपिल के किशोरावस्था के समय के कई किस्सों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक बार कॉलेज में एक सांप निकल गया तो कपिल उससे लड़कर लड़कों की बजाय लड़कियों की ओर दौड़ा क्योंकि उसे लगा कि वह उसे बचा लेंगी।

कपिल हीरोइनों से फ्लर्ट करता ठीक नहीं लगता
कपिल की प्रोफेसर ने उनसे कहा कि किसी 17 साल के लड़के के लिए यह सब ठीक था लेकिन अब वो दो बच्चों का पिता है। ऐसे में अब उसे द कपिल शर्मा शो में आने वाली अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट करने से बचना चाहिए। ये सब अच्छा नहीं लगता है। इस पर कपिल ने कहा, चैनल मुझसे ऐसा करने के लिए कहता है क्योंकि मैं अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट नहीं करता हूं, तो चैनल को उसकी रेटिंग नहीं मिलती है। मेरा दिल बिल्कुल साफ है।












Click it and Unblock the Notifications