कम उम्र में उठा पिता का साया, PCO में करनी पड़ी नौकरी, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं कपिल शर्मा, जानें नेटवर्थ

Kapil Sharma Net Worth: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज यानी 2 अप्रैल को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब के अमृतसर के एक छोटे से गांव के रहने वाले कपिल शर्मा लाखों फैंस के फेवरेट स्टार बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत 500 रुपये से की थी। इसके अलावा उन्होंने पीसीओ में भी काम किया है।

कपिल शर्मा के पिता जितेंद्र कुमार अमृतसर में एक पुलिस हेड कॉन्सटेबल थे। उनका पूरा परिवार लाइमलाइट से बहुत रहते हैं। कॉमेडियन ने अपनी बचपन की जिंदगी काफी गरीबी में बिताई थी। इसके बाद उनके पिता का निधन हो गया था। कपिल को हमेशा से ही मिमिक्री और कॉमेडी करने का शौंक था। लेकिन घर का खर्चा चलाने के लिए कपिल ने पीसीओ में काम किया जहां उनको 500 रुपये सैलरी मिला करती थी।

Kapil Sharma

हालांकि कपिल शर्मा ने अपनी कॉमेडी का सपना पूरा करने के लिए मुंबई आने का प्लान बनाया। शुरूआत के दिनों में उन्हें काम नहीं मिल पाया जिसकी वजह से उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। लेकिन बाद में कपिल शर्मा अपने करियर की शुरूआत The Great Indian Laughter Challenge से की थी। ये शो वह जीते भी थे। जिसके लिए उन्हें 10 लाख मिले थे।

कपिल शर्मा ने इसके बाद अपना खुद का शो शुरू किया जिसका नाम कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' था। इस शो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। कपिल शर्मा ने इस शो से खूब लाइमलाइट बटोरी थी।। इसी तरह कॉमेडियन धीरे-धीरे एक स्टार बन गए हैं। अब यही शो ये शो अब नेटफ्लिक्स पर ग्रेट कपिल शो के नाम से आ रहा है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया हालांकि वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।

वहीं कपिल शर्मा की नेटवर्थ की तो रिपोर्ट की मानें उनकी कुल संपत्ति 330 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है जिसमें वॉल्वो एक्स सी 90, 1 करोड़ 20 लाख की मर्सिडीज बेंज एस350 सीडीआई शामिल है। साथ ही कपिल शर्मा मुंबई में एक आलीशान घर भी है जिसकी कुल कीमत 15 करोड़ के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+