'मेरा दिमाग खराब हो गया था...' करोड़ों में खेलने वाले कपिल जब हो गए थे कंगाल, बेहद करीबी शख्स ने दिया था साथ
Kapil Sharma Struggle: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज अपने करियर के पीक पर हैं। कोई ऐसा सुपरस्टार नहीं है, जिसने कपिल शर्मा के साथ काम ना किया हो। कपिल की नेट वर्थ भी आज करोड़ों में हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सक्सेस का ये मुकाम हासिल करना कपिल के लिए कभी भी आसान नहीं था। जब कपिल के बुरे दिन चल रहे थे, तब किसी ऐसे शख्स ने कपिल का साथ दिया था, जो आज उनके सबसे ज्यादा करीब है।
कपिल शर्मा आज भले कॉमेडी किंग हैं और इंडस्ट्री का हर एक्टर उनके सेट पर आने को बेताब रहता हो। मगर कपिल की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए हैं। आज कपिल जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है।

कपिल जब सफल कॉमेडियन बन गए , तो उन्होंने सोचा कि क्यों ना प्रोडक्शन पर भी हाथ आजमाया जाए। इसे और अपने डिप्रेशन के फेज को लेकर कॉमेडियन ने काफी कुछ कहा है। Angelee Sidar के पॉडकास्ट में कपिल शर्मा ने अपने डिप्रेशन को लेकर बातचीत की।
कपिल शर्मा ने कहा कि मेरा बहुत दिमाग खराब हो गया था। मुझे लगा कि अब पैसा आ गया है तो प्रोडक्शन में लगाता हूं। मैंने दो फिल्में प्रोड्यूस की थीं। सोचा लोग पैसों से ही प्रोड्यूसर बनते हैं। मगर बाद में भ्रम टूट गया। प्रोड्यूसर की सोच अलग होती है। उसके लिए ट्रेनिंग भी होती है।
कपिल ने आगे कहा कि प्रोडक्शन में मैंने काफी पैसे बर्बाद किये और मेरा बैंक बैलेंस भी जीरो हो गया था। इसके बाद मैं डिप्रेशन से जूझने लगा और फिर गिन्नी मुझे एम्सटर्डम लेकर गई। मुझे लगा जो भी पैसा मैंने इतनी मेहनत से कमाया था, सब खो दिया है।
मगर कपिल ने इन सब को अच्छा ही बताया। वे मानते हैं कि उनकी लाइफ में अगर वो फेज ना आता तो आज जिस मुकाम पर वे हैं, उसे कभी भी हासिल ना कर पाते। कपिल शर्मा कहते हैं कि जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते रहते हैं मगर हमारी जिम्मेदारी ये बनती है कि हम कभी भी अपनी गलतियों को ना दोहराएं।












Click it and Unblock the Notifications