ये क्या हो गया कपिल शर्मा के साथ? 2 महीने में ही बंद हो रहा है कॉमेडी शो, कैसे हुआ ऐसा हाल
The Great Indian Kapil Show: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो की शुरुआत की थी। शो में कई सेलेब्स मेहमान बनकर पहुंच भी रहे थे लेकिन अब अचानक ही शो को लेकर एक हैरान करनी वाली खबर सामने आ रही है।
गत 30 मार्च 2024 से शुरू हुआ था ये कॉमेडी शो
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नए फ्लेवर के साथ गत 30 मार्च 2024 से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ था। हमेशा की तरह ही कपिल शर्मा और उनकी टीम दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही थी। वर्ल्डवाइड इस कॉमेडी शो को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था लेकिन अब इस शो को बंद करने की बात सामने आ रही है।

4 मई 2024 को स्ट्रीम होगा इस सजीन का आखिरी एपिसोड
कपिल शर्मा के सभी फैंस के लिए ये एक झटके वाली खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो प्रीमियर के दो महीने में ही बंद होने जा रहा है। खबर है कि शो को आखिरी एपिसोड आगामी 4 मई 2024 (शनिवार) को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो के आखिरी एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल गेस्ट बनकर पहुंचेंगे।
अर्चना पूरन सिंह ने शेयर की ऐसी तस्वीर
गत 2 मई 2024 को शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट से रैपअप की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक केक के साथ कैप्शन में लिखा गया है- सीजन खत्म। बाद में पिंकविला से बात करते हुए अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि शो ऑफ एयर हो रहा है। उन्होंने कहा- हमने शो के पहले सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। हमने गत 1 मई 2024 को इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट किया था।
अर्चना ने कहा- अब तक का सफर शानदार रहा
अर्चना पूरन सिंह ने कहा- शो के सेट पर बहुत मजा आता था और सभी लोगों के साथ अब तक का सफर काफी शानदार रहा है। ये एक शानदार जर्नी थी और हमने सेट पर कुछ अमेजिंग टाइम स्पेंड किया। वहीं द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दो महीने में बंद होने की खबर से हर कोई हैरान है। ऐसा पहली बार है जब कपिल शर्मा का शो इतनी जल्दी बंद हो रहा है। हालांकि शो के कलाकार कीकू शारदा ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों शो को बंद किया जा रहा है।
कीकू शारदा ने बताई शो के बंद होने की सच्चाई
कीकू शारदा ने कहा कि ये टेंपरेरी रैपअप है। न्यूज 18 से बातचीत में कीकू ने कहा- हमने 13 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। हमने बस पहले सीजन का रैपअप किया है। इसका दूसरा सीजन जल्द आएगा। उन्होंने कहा कि दोनों सीजन के बीच ज्यादा गैप नहीं होगा। टीवी पर शो ज्यादा लंबा चलता था लेकिन अब फॉर्मेट बदल दिया गया है। हम जल्द ही लौटेंगे। ये रैप जैसा साउंड इसलिए कर रहा है क्योंकि हमने इसे ऐसा दिखाया है लेकिन ये टेंपरेरी है।
दर्शकों का दिल नहीं जीत पा रहा था शो
वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो का कोई भी एपिसोड अभी तक दर्शकों का दिल नहीं जीत सका है। शो दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। खुद नेटफ्लिक्स के आंकड़े बताते हैं कि शो देखने वाले दर्शकों की संख्या हफ्ते दर हफ्ते गिरती जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications