कपिल शर्मा ने कंगना से पूछा- 'इतने दिन हो गए, कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई' एक्ट्रेस का आया ये रिएक्शन
नई दिल्ली, सितंबर 09: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस शनिवार को एक्ट्रेस कंगना रनौत आने वाली हैं। वे अपनी आगामी फिल्म थलाइवी का प्रमोशन करने आई थीं। शो के दौरान कपिल शर्मा कंगना का कई बार मजाक उड़ाते नजर आए। मेकर्स ने इस एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के सारे कास्ट गणेश वंदना करते नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर कंगना रनोट साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी और मेकअप में नजर आ रही हैं।
Recommended Video

इतनी सारी सिक्योरिटी रखनी हो तो क्या करना पड़ता है आदमी को?
प्रोमो वीडियो में कपिल कंगना से कहते हैं, अभी आप आने वाली थीं, तो पहले बहुत सारी सिक्योरिटी आई, हम तो डरे हुए तो कि हमने ऐसा क्या कह दिया? इतनी सारी सिक्योरिटी रखनी हो तो क्या करना पड़ता है आदमी को? कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना रनौत कहती हैं, आदमी को सिर्फ सच बोलना पड़ता है। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल ने कंगना से एक और सवाल दाग देते हैं।

'कंगना जहां भी जाती हैं आग लगा देती है'
इसके बाद कपिल शर्मा अपने पास एक अग्निशामक ऱखने लगते हैं। इस पर कंगना कपिल से पूछती हैं कि, वह इसे अपने पास क्यों रख रहे हैं। इस कपिल ने कहा कि, चैनल ने सलाह दी है कि, कंगना जहां भी जाती हैं आग लगा देती है, एक अपने पास रखना। इस पर सभी जोर से हंस पड़ते हैं। अगले ही पल कपिल कंगना से दूसरा सवाल करते हैं। कपिल पूछते हैं कि कैसा लग रहा है, इतने दिन हो गए, कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई? इस पर कंगना जवाब देने के बजाए सिर्फ हंसते हुए नजर आती हैं।

कृष्णा ने तोड़फोड़ को लेकर पूछा मजेदार सवाल
इसके बाद स्टेज पर कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है। प्रोमों मे कृष्णा ने कंगना के बीएमसी द्वारा मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ वाली कंट्रोवर्सी पर चुटकी ली। वे सपना बनकर कपिल पर आरोप लगाते हुए कंगना को कहते हैं कि यहां पहले मेरा पार्लर था। इस आदमी (कपिल) ने मेरा पार्लर तोड़ दिया। जब अपनी चीज टूटती है तो अंदर से क्या फीलिंग होती है ये तो आपको पता है। ये बात सुनकर भी कंगना हंस नजर आती हैं।

देखें मजेदार Video
शो में अभिनेत्री के अलावा फिल्म 'थलाइवी' के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर. सिंह के साथ फिल्म के निर्देशक ए.एल.विजय भी मौजूद होंगे। बात करें कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की तो इसे हिंदी समेत 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को एएल विजय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अरविंद स्वामी और कंगना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। 'थलाइवी' 10 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications