कपिल शर्मा ने गौर गोपाल दास से पूछा - क्‍या कभी मोहब्बत में पड़े हैं? मोटिवेशनल गुरु ने दिया ये जवाब

कपिल शर्मा शो में जल्‍द मोटिवेशनल गुरु गौर गोपाल दास नजर आएंगे। कपिल शर्मा इस शो में मोटिवेशनल स्‍पीकर से कुछ पर्सनल सवाल भी पूछते नजर आएंगे।

kapil shrma

कपिल शर्मा के कॉमेटी शो में जल्‍द ही मोटिवेशनल स्‍पीकर गौर गोपाल दास के अलावा 90 के दशक के कई सिंगर नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा शो का मंच स्‍पीकर गोपाल दास के साथ 90 के दशक की हिट सिंगर सुनीता राव, श्वेता शेट्टी, अल्ताफ राजा, शब्बीर कुमार शेयर करेंगे। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गोपाल दास से कपिल शर्मा बड़ी ही बेबाकी से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछते नजर आएंगे। यहां तक कपिल ने मजाक ही मजाक में गौर गोपाल दास से पूछ बैठते हैं कि क्‍या कभी मोहब्‍बत में पड़े हैं?

कपिल शर्मा शो में होगा ज्ञान और संगीत का संगम

कपिल शर्मा शो में होगा ज्ञान और संगीत का संगम

सोनी ने सोशल मीडिया पर प्रोमो को कैप्शन के साथ साझा किया है "इस वीकेंड रात 9:30 बजे सोनी टीवी के कपिल शर्मा शो होगा ज्ञान और म्यूजिक से भरपूर क्योंकि आने वाले हैं मोटिवेशनल स्पीकर और 90 के दशक के रेट्रो सिंगर्स।

गुस्‍ताखी माफ, कभी मोहब्बत में भी पड़े हैं?

गुस्‍ताखी माफ, कभी मोहब्बत में भी पड़े हैं?"

प्रोमो की शुरुआत में कपिल मंच पर गौर गोपाल दास का स्वागत करते हैं और अपने एक प्रेरक वीडियो के बारे में बात करते हैं जिसमें वह स्‍पीक से 'प्रेमिका-प्रेमी' के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं। उसी के बारे में उससे पूछते हुए कपिल शर्मा पूछ लेते हैं सर गुस्‍ताखी माफ हो लेकिन क्‍या आपको ये स्टूडेंट होना का अनुभव है या कभी मोहब्बत में भी पड़े हैं?"

गौर गोपाल दास ने दिया ये जवाब

गौर गोपाल दास ने दिया ये जवाब

हालांकि इसका जवाब सीधे पर मोटिवेशनल गुरु ने नहीं दिया लेकिन कहा 'कपिल आज बहुत फ्रीडम ले रहे हैं।' बता दें गौर गोपाल दास के लाखों की संख्‍या में फॉलोअर्स हैं, उन्‍होंने बहुत कम उम्र में घर बार छोड़ कर सन्‍यासी जीवन अपना लिया था और आज भारत ही नहीं दुनिया के हर कोने में उनके फॉलोअर्स हैं।

पहले और अबके फैंस में आए बदलाव के बारे में की बात

पहले और अबके फैंस में आए बदलाव के बारे में की बात

द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में कपिल शर्मा 90 के दशक के लोकप्रिय गायक जो पहुंचे उनमें सुनीता राव, श्वेता शेट्टी, अल्ताफ राजा, शब्बीर भी नजर आएंगे। शो में श्वेता शेट्टी ने नई पीढ़ी के फैंस और अपने समय के फैंस के बीच के बड़े अंतर के बारे में बात की।

Recommended Video

    Kapil Sharma Assets: कपिल शर्मा कितने Rich, कितने अरब की प्रॉपर्टी | Bollywood | वनइंडिया हिंदी*News
    पहले के फैंस बहुत ही सभ्य और शर्मीले थे

    पहले के फैंस बहुत ही सभ्य और शर्मीले थे

    कपिल ने श्वेता शेट्टी से उनके पागल फैंस के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि उस जमाने में फैन्स ऐसे बिल्कुल नहीं थे जैसे आज हम देखते हैं। वे बहुत ही सभ्य और शर्मीले थे। वह शब्बीर को गले लगाकर बताती हैं कि कैसे सेल्फी क्लिक करते समय प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों को बिना परमीशन के गले लगाते हैं। जिस पर कपिल मजाक करते हैं कि गले लगते ही शब्बीर का चेहरा खिल उठा है।

    कपिल ने अलताफ रजा का उड़ाया मजाक

    कपिल ने अलताफ रजा का उड़ाया मजाक

    कपिल ने इस बात का भी मजाक उड़ाया कि कैसे अल्ताफ राजा शो में अपनी उपस्थिति के दौरान काफी शाइन कर हे थे। कपिल में मजाक में कहा कि ऐसा लगता है कि शो में आने से पहले उनके चेहरे को काफी देर तक पानी में डाला गया था।

    शो में पहुंचे सिंगर्स के फेमस गाने

    श्वेता शेट्टी ने रोजा से रुक्मणी रुक्मणी, रंगीला से मांगता है क्या.... और बिच्‍छू फिल्‍म से तोते तोते हो गया.... जैसे हिट गाने गाए हैं। सुनीता राव अपने हिट सिंगल परी हूं मैं.....और अब के बरस.....जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं। अल्ताफ राजा को उनके गाने तुम तो ठहरे परदेसी के लिए जाना जाता है, जबकि शब्बीर को बेताब (1983) के जब हम जवान होंगे, वो सात दिन के प्यार किया नहीं जाता, कुली के मुझे पिनका शोख नहीं और कई अन्य जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+