सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का खत्म हुआ झगड़ा, 6 साल बाद इस शो में दिखेंगे साथ, वायरल हो रहा वीडियो
Kapil Sharma Sunil Grover Reunite: कॉमेडियन कपिल शर्मा अब लंबे इंतजार के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर अपना कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो लेकर आने वाले हैं। लेकिन इसी के साथ वह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज भी ला रहे हैं। खबर ये है कि हम सबकी फेवरेट गुत्थी उर्फी सुनील ग्रोवर भी इस शो में नजर आने वाले हैं।
बता दें कि, टेलीविशन के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद हुआ था। जिसके कारण उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा। लेकिन अब दोनों ने आपसी मतभेद को भुलाकर एक बार फिर हाथ मिला लिया है और जल्द ही दोनों एकसाथ फिर से फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसकी शुरूआत कपिल शर्मा से होती है। जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता है तो उसमें सुनील ग्रोवर भी नजर आते हैं। इस दौरान दोनों हंसी मजाक करते हुए नजर आए। वीडियो में सालों बाद दोनों को साथ देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इसके अलावा वीडियो में शो के बाकी सदस्य कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह भी नजर आए।
इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हैं। वीडियो में कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर पर तंज कसते हैं और कहते हैं कि, इनको ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। तभी सुनील कहते हैं कि, ना भाई इस बार फ्लाइट से नहीं बल्कि बाय रोड सफर करेंगे। ये सुनकर कपिल की हंसी छूट जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम साल 2017 में एकसाथ फ्लाइट से सफर कर रही थी। विदेश में उनका कोई खास इवेंट था लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही कपिल की सुनील ग्रोवर से फ्लाइट में कहासुनी हो गई। बात यहां तक पहुंच गई कि दोनों ने एक दूसरे का कॉलर तक पकड़ लिया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने हमेशा के लिए उनका शो कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया। तभी से दोनों के बीच आपसी विवाद जारी है।












Click it and Unblock the Notifications