'कांतारा चैप्टर 1' के बजट का एक तिहाई पैसा ऋषभ शेट्टी ले गए, बाकियों के हांथ लगे चिल्लर!

Kantara Star Cast Fees: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के लिए लोग एक्साइटेड हैं और लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर ने इनकी एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। कुछ दिनों बाद इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपनिंग भी शुरू होने वाली है।

इस फिल्म ऋषभ शेट्टी के अलावा एक से बढ़ कर एक एक्टर्स हैं। जो फिल्म में जबरदस्त रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर आने के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल है कि फिल्म के एक्टर्स को कितनी फीस मिली है। इसका बजट कितना है? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।

Kantara Star Cast Fees

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कांतारा चैप्टर 1' का कुल बजट लगभग ₹125 करोड़ है। वहीं, ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के लिए ₹100 करोड़ की बड़ी फीस ली है। जो कुल बजट का लगभग 75% हिस्सा है। वो इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी कर रहे हैं। 100 करोड़ रुपये की फीस के साथ उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग डील भी की है। इसका मतलब ये कि फिल्म का जो भी प्रॉफिट होगा, ऋषभ की उन पैसों में भी हिस्सेदारी होगी। ये कितने प्रतिशत की डील है, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। इसके अलावा गुलशन देवैया को ₹1 करोड़ मिले हैं। वहीं जयराम को इस फिल्म के लिए ₹1 करोड़, रुक्मिणी वसंत ने ₹3 करोड़ की फीस ली है। सप्तमी गौड़ा ने 'कांतारा चैप्टर 1' में अपने महत्वपूर्ण किरदार के लिए ₹2 करोड़ लिए हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के ओटीटी राइट्स की भी डील हो गई है। इस फिल्म के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने करीब 125 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इसका मतलब ये है कि फिल्म रिलीज के पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है। इस फिल्म को ऋषभ ने लार्जर दैन लाइफ स्टाइल में शूट किया है। जिसके लिए करीब 500 फाइटर्स और 3000 से ज्यादा का टेक्निकल स्टाफ शामिल रहा है। इस फिल्म के पिछले पार्ट ने भी अच्छी कमाई की थी। ऐसे में सबकी निगाहें 'कांतारा चैप्टर 1' तरफ टिक गई हैं। जो अभी से ही इस रेस में आगे दिख रहा है। हालांकि फिल्म का क्लैश वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+